देश

Tamil Nadu: मंदिर के पोस्टर पर दिखीं अमेरिकी Porn Star मिया खलीफा, पुलिस ने लिया ये एक्शन

Mia Khalifa’s Photo On Aadi Festival Hoardings: इस समय सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है. इसकी वजह है अमीरीकी पोर्न स्टार मिया खलीफा. जी हां तमिलनाडु के कांचीपुरम में एक मंदिर के होर्डिंग पर पोर्न स्टार मिया खलीफा की तस्वीर दिखाई देने से इंटरनेट यूजर्स हैरान हैं. यह होर्डिंग ‘आदि’ त्योहार के मौके पर लगाया गया है, जो तमिलनाडु में एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो वर्षा और नदियों की पूजा के लिए मनाया जाता है.

तमिलनाडु में धूमधाम से मनाया जाता है त्यौहार

आपको बता दें कि आदि त्योहार तमिलनाडु में एक भव्य तरीके से मनाया जाता है. खासकर मां अम्मन (पार्वती) के मंदिरों में. यह कई दिनों तक चलता है, इसमें लोग मां अम्मन की पूजा-अर्चना करते हैं, भजन-कीर्तन करते हैं, और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं. यह त्योहार तमिलनाडु की संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो लोगों को एकता और उत्साह के साथ जोड़ता है. इस त्योहार पर लोग नदियों के किनारे पूजा-पाठ करते हैं और अपनी सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं. कुरुविमलाई में नागाथम्मन और सेल्लियम्मन मंदिरों में आदि त्योहार को भव्य तरीके से मनाने के लिए बड़े-बड़े आयोजन करने की योजना बनाई गई थी. इसमें रंगीन लाइट्स, होर्डिंग्स लगाना और लोगों को आमंत्रित करना शामिल था.

मिया खलीफा की तस्वीर ने खींचा सभी का ध्यान (Mia Khalifa’s photo on Aadi festival Hoardings)

इस बीच एक होर्डिंग ने सभी का ध्यान खींचा, जिसमें मिया खलीफा की तस्वीर छपी हुई थी. यह होर्डिंग देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. मिया खलीफा की तस्वीर का इस त्योहार से कोई संबंध नहीं है. ऐसे में कांचीपुरम में एक मंदिर के होर्डिंग पर उनकी तस्वीर दिखाई देना लोगों को हैरान कर रहा है. मिया खलीफा की तस्वीर को इस तरह एडिट किया गया कि ऐसा लगे कि वह ‘पाल कुदम’ लिए हुए हैं. बता दें ‘पाल कुदम’ दक्षिण में दूध से भरे बर्तन को कहते हैं, जिसे त्योहार के दौरान देवताओं को अर्पित किया जाता है.

यह भी पढ़ें : ‘मैं चाहती हूं कि वो 100 ग्राम वजन कम कर लें…’, Vinesh Phogat पर ये क्या बोल गई Hema Malini, सोशल मीडिया पर जमकर किया जा रहा ट्रोल

होर्डिंग लगाने वाले लोगों ने यह भी सुनिश्चित किया कि उनकी तस्वीर भी होर्डिंग में दिखाई दे, जिसमें उनके नाम आधार कार्ड फॉर्मेट में हो. तस्वीर के वायरल होने के बाद मगराल पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने होर्डिंग को हटा दिया है.

Uma Sharma

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

4 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

5 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

6 hours ago