उत्तर प्रदेश

World Breastfeeding Week: Adani Foundation ने बनारस में बच्चों के लिए कराए जागरुकता कार्यक्रम

Varanasi News Today: अडानी फाउंडेशन के तत्वाधान में शहरी मलिन बस्तियों में विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया गया. विश्व स्तनपान सप्ताह के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए. इस अवसर पर शहरी मलिन बस्तियों नेवादा, सुन्दरपुर, बड़ी पाटिया, बड़ी गैबी, नक्कीघाट, कोनिया, राजघाट, सरैया, लल्लापुरा, बाजारडीहा आदि में विविध गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें समुदाय में रैली, पारिवारिक परामर्श, समूह चर्चा, कुकिंग डेमो और नुक्कड़ नाटक शामिल थे.

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती और धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व को समझाना और परिवार के सभी सदस्यों को स्तनपान में सहयोग देने के लिए प्रेरित करना था. नुक्कड़ नाटक ‘अगर मिले जो सबका साथ ठीक रहे बच्चें का स्वास्थ्य’ के माध्यम से स्तनपान नहीं करने से मां और बच्चों पर होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी प्रदान की गई. साथ ही, धात्री माताओं के परिवार के सदस्यों को स्तनपान करने हेतु सहयोग देने की प्रतिज्ञा दिलाई गई.

बाल विकास परियोजना की आंगनवाड़ी पर्वेक्षिका श्रीमती पुनीता सिंह ने स्तनपान द्वारा कुपोषण को कम करने के प्रभावी कारकों के बारे में जानकारी दी. क्षेत्रीय पार्षद श्याम आश्रय मौर्या ने समुदाय के लोगों को स्तनपान करने हेतु धात्री माताओं को सहयोग देने की शपथ दिलाई. सुपोषण अधिकारी ममता यादव ने स्तनपान से मां और बच्चों को होने वाले लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया. इस सप्ताह के दौरान लगभग 62 शहरी मलिन बस्तियों के कुल लगभग 1700 लाभार्थियों को स्तनपान के प्रति जागरूक और प्रेरित किया गया, जिससे मां और बच्चे दोनों का जीवन स्वस्थ और सुरक्षित बना रहे.

इस अवसर पर बाल विकास परियोजना की आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुषमा देवी, विमला भारती, अर्चना, रीना देवी, बबीता, सुशीला, बिंदु, मीना एवं स्वास्थ्य विभाग की ANM अनुपमा वर्मा, सुमित्रा, ममता आशा बहनें नीलम, अनीता पाल, बरखा, चन्दा सीता रानी के साथ ही सुपोषण संगिनी प्रीति मौर्या, रीता देवी, ज्योति भारती, सोनी मौर्या, रेनू, सरिता देवी, बिंदु पटेल, ज्योति चौधरी, सोनालिका, आबिदा, पुष्पा देवी, अंजुम बनो और बबीता आदि उपस्थित थीं.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘लोकतंत्र तभी मजबूत जब जनादेश का सम्मान हो’, गाजियाबाद में CM योगी ने INDIA गठबंधन पर निशाना

गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और…

20 minutes ago

‘IAS अफसरों जैसा DA और विज्ञापनों पर रोक’: हाई कोर्ट के कड़े तेवरों के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुख्य सचिव

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…

43 minutes ago

‘जेल में ही मर जाऊंगा…’ आजम खान की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाईकोर्ट को दिया बड़ा निर्देश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…

50 minutes ago

PoK में बवाल: प्रदर्शनकारियों पर बरसी गोलियां और ड्रोन, 3 की मौत, 18 घायल

PoK Protest: PoK के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई के बीच 3 लोगों की…

53 minutes ago