देश

पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे से पहले रक्षा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को लेकर अमेरिका का बड़ा ऐलान

Delhi: विश्व की दो बड़ी महाशक्तियां भारत और अमेरिका के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग और समर्थन बढ़ाने पर सहमति बन गई है. मिली जानकारी के अनुसार दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में यह फैसला हुआ. रविवार को दो दिवसीय यात्रा पर दिल्ली आए अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन (Lloyd Austin) ने भारत के अपने समकक्ष राजनाथ सिंह के साथ विस्तृत चर्चा के बाद सोमवार को इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि भारत और अमेरिका ने रक्षा औद्योगिक सहयोग के लिए एक महत्वाकांक्षी रूपरेखा तैयार करने का फैसला किया है.

अजित डोभाल से लॉयड ऑस्टिन की मुलाकात

अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से भी मुलाकात की. इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि उनकी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एनएसए अजित डोभाल से सकारात्मक चर्चा हुई. उन्होंने आगे बताया कि हमारी साझेदारी तेजी से बढ़ रही है और हम रक्षा औद्योगिक सहयोग का विस्तार करने पर विचार कर रहे हैं. बता दें कि इसी महीने पीएम मोदी की अमेरिकी यात्रा भी प्रस्तावित है.

अमेरिका ने किया यह वादा

भारत और अमेरिका दोनों देशों के बीच समुद्री, सैन्य और हवाई क्षेत्रों में क्षमता विस्तार के लिए अत्याधुनिक तकनीक के आदान-प्रदान पर भी सहमती बनी है. अमेरिका भारत को आधुनिकतम तकनीक देने पर सहमत है. उसने ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ को बढ़ावा देने के लिए भारत के रक्षा उद्योग को हर आवश्यक सहयोग देने का वादा भी किया है.

भारत-अमेरिका के बीच हुई बातचीत के केंद्र में चीन के गलत मंसूबे भी ही रहे. मिली जानकारी के अनुसार अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन की यह भारत की अब तक की दूसरी यात्रा है. मार्च 2021 में इससे पहले, उन्होंने भारत की यात्रा की थी. ऑस्टिन ने कहा था, “भारत के साथ अहम एवं उभरती टेक्नॉलजी पर हमारी पहल के चलते हम अहम रक्षा उपकरणों को साथ मिलकर विकसित करने का मार्ग ढूंढ सकते हैं.”

बोले रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह ने एक ट्वीट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि, ‘मेरे दोस्त रक्षा मंत्री ऑस्टिन से नई दिल्ली में मुलाकात करके खुश हूं. हमारी बातचीत सामरिक हितों के अभिसरण और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने समेत कई क्षेत्रों में रक्षा सहयोग मजबूत करने पर केंद्रित रही.’ वहीं उन्होंने कहा कि, “मुक्त, खुले और नियमों पर आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए भारत-अमेरिका साझेदारी महत्वपूर्ण है. हम क्षमता निर्माण के क्षेत्रों तथा हमारी रणनीतिक साझेदारी और मजबूत करने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हैं.”

इसे भी पढ़ें: “गलती से भी पाकिस्तान को हथियार न दें, भरोसे के लायक नहीं…”, राजनाथ सिंह ने अमेरिका को किया आगाह

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 05 जून, 2023 को नई दिल्ली में अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की. बैठक गर्मजोशी से भरी और सौहार्दपूर्ण रही. दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के विषयों की एक महत्वपूर्ण श्रृंखला पर चर्चा की, जिसमें औद्योगिक सहयोग को सुदृढ़ बनाने के तरीकों को चिन्हित करने पर विशेष फोकस किया गया.

Rohit Rai

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

1 hour ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

1 hour ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

2 hours ago