देश

अकासा एयर पर DGCA की सख्त कार्रवाई, ट्रेनिंग निदेशक और संचालन निदेशक 6 महीने के लिए निलंबित

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने अकासा एयर के ट्रेनिंग निदेशक और संचालन निदेशक को 6 महीने के लिए निलंबित कर दिया है. यह कार्रवाई हाल ही में हुई एक नियामक ऑडिट के बाद की गई, जिसमें अकासा एयर के संचालन और ट्रेनिंग से संबंधित गंभीर उल्लंघन पाए गए.

DGCA की रिपोर्ट के अनुसार, अकासा एयर द्वारा बेंगलुरु स्थित ऐसे सिमुलेटर पर RNP ट्रेनिंग करवाई जा रही थी, जिन्हें इसके लिए मान्यता प्राप्त नहीं थी. यह नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं (CAR) के नियमों का उल्लंघन है.

संतोषजनक नहीं अकासा एयर का जवाब

DGCA ने अकासा एयर को इस मामले पर सफाई देने के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन 30 अक्टूबर 2024 को दिए गए उनके जवाब को असंतोषजनक पाया गया.

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि ट्रेनिंग निदेशक अपने कर्तव्यों का पालन करने और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने में विफल रहे.

‘नया उपयुक्त ट्रेनिंग निदेशक नियुक्त हो’

DGCA ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि इस गंभीर उल्लंघन को देखते हुए, अकासा एयर को जल्द से जल्द एक नया उपयुक्त ट्रेनिंग निदेशक नियुक्त करना चाहिए.

– भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

Shardiya Navratri 2026: 11 या 12 अक्टूबर? जानिए कब से शुरू हो रहे हैं नवरात्र और किस दिन पड़ेगी अष्टमी

Navratri kab se shuru: शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं. इस बार…

18 minutes ago

उपचुनाव के नतीजों पर आज सबकी नजर! तमिलनाडु में TVK, पुडुचेरी में NDA आगे, बंगाल में मतगणना के बीच सख्ती

Bypoll Results: देश में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती…

46 minutes ago

‘शैतान का अंत हो गया…’ नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री के इस जहरीले बयान से क्यों हिला बॉलीवुड?

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान देने के बाद तनुश्री दत्ता ने…

50 minutes ago

पाकिस्तान के होंगे 15 टुकड़े? जानिए क्यों अपने ही मुल्क का नक्शा बदलने पर तुले है असीम मुनीर

Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…

1 hour ago

‘अंबानी भारत के असली बॉस…’, स्टारलिंक की भारत में नो एंट्री पर क्यों उबल पड़े एलन मस्क?

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत में एंट्री को लेकर विवाद गहरा…

1 hour ago