फोटो-सोशल मीडिया
Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां फाइलेरिया की दवा खाने से प्राथमिक स्कूल के दो दर्जन से अधिक बच्चों में उल्टी, बुखार और सिर दर्द की शिकायत होने पर हड़कम्प मच गया. आनन फानन में सभी बच्चों को सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया है. खबर सामने आ रही है कि, बच्चों की हालत स्थिर बने हुए हैं. इस घटना को लेकर बच्चों ने खुद ही बताया है कि, दवा खाने के कुछ देर बाद ही उनके सिर में पहले तेज दर्द हुआ और इसे बाद उल्टी और बुखार आने लगा. वहीं खबर सामने आई है कि दवा 100 से अधिक बच्चों ने खाई थी लेकिन हालत केवल 28 बच्चों की बिगड़ी.
यह पूरा मामला फुरसतगंज थाना क्षेत्र के उड़वा गांव से सामने आया है. बताया जा रहा है कि, कल दोपहर आशा बहु प्राथमिक विद्यालय उड़वा पहुंची थीं और यहां पर करीब 100 बच्चों को फाइलेरिया की दवा खिलाई थी. विद्यालय बंद होने के बाद सभी बच्चे अपने घर चले गए थे, लेकिन आज सुबह जब प्रभारी प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार स्कूल पहुँचे तो परिजनों और बच्चों ने बताया कि दवा खाने के बाद किसी को उल्टी, किसी को बुखार और किसी को सिर दर्द हो रहा है. इस पर जानकारी मिलते ही प्रधानाध्यापक सभी बच्चों को एम्बुलेंस की मदद से सुबह करीब 11 बजे फुरसतगंज सीएचसी लेकर पहुंचे और डॉक्टरों को समस्या बताई तो इलाज शुरू हुआ. इलाज के बाद सभी बच्चे ठीक होने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली.
ये भी पढ़ें-Lucknow नगर निगम बना अखाड़ा, भाजपा पार्षद पर भड़के नगर आयुक्त बोले- ‘जान से मार दूंगा’
प्रभारी प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार ने कहा कि कल आशा ने करीब 100 बच्चों को फाइलेरिया की दवा खिलाई थी. इसके बाद 28 बच्चे बीमार हो गए. आज सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां सभी का इलाज हुआ. इलाज के बाद सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है.
तो वहीं सीएचसी में बच्चों का इलाज करने वाले डॉक्टर ने कहा कि, फाइलेरिया की दवा खाने के बाद जिन बच्चों में फाइलेरिया के कीटाणु रहते हैं. उसमें दवा खाने के बाद थोड़ा रिएक्शन होता है. डाक्टर ने कहा कि, 100 से अधिक बच्चों ने दवा खाई थी, लेकिन 28 बच्चों में सिर दर्द,उल्टी और बुखार की समस्या आई, जबकि अन्य की हालत ठीक है. डाक्टर ने कहा कि, हालांकि सभी बच्चों को दवा दे दी गई है और अब सभी की हालत ठीक है.
-भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…