मनोरंजन

अनंत अंबानी-राधिका की Pre-Wedding में शामिल होने के लिए जामनगर पहुंचे Arjun Kapoor

Anant Ambani-Radhika Merchant’s pre-wedding: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट जल्दी ही शादी के बंधन के बांधने वाले है. वहीं शादी से पहले 1 मार्च से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू होने वाला है. इस समारोह के लिए बॉलीवुड के सारे सेलेब्स जामनगर पहुंचने लगे हैं.

अंबानी परिवार की इस ग्रैंड वेडिंग फंक्शन में सलमान खान, जाह्नवी कपूर के साथ-साथ कई दिग्गज लगातार जामनगर का शोभा बढ़ा रहे हैं. इस कड़ी में बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर का नाम जुड़ गया है. बोनी कपूर के बेटे और बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में शामिल होंगे, जिसके लिए वह गुजरात के जामनगर पहुंच गए.

अर्जुन कपूर पहुंचे जामनगर

जामनगर एयरपोर्ट से अर्जुन कपूर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. एक्टर कैजुअल लुक में स्पॉट हुए. उन्होंने डार्क ग्रे कलर की स्वेटशर्ट और ब्लैक कल का जींस कैरी थी. इसके साथ उन्होंने ब्लैक गॉगल्स लगाए हुए थे. अर्जुन कपूर से पहले आज सुबह सलमान खान जामनगर पहुंचे हैं. उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

तीन के फंक्शन में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, आमिर खान और रजनीकांत सहित लोकप्रिय भारतीय हस्तियां अपने-अपने परिवारों के साथ इस फंक्श में शामिल होंगे और इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे. अक्षय कुमार भी अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में शामिल होंने वाले हैं.

आपको बता दें कि उद्योगपति अनंत अंबानी अपनी होने वाली पत्‍नी राधिका मर्चेंट के साथ बुधवार को अपने प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन से पहले जामनगर में एक साथ नजर आए. दोनों ने इस दौरान ‘अन्न सेवा’ की. रिलायंस टाउनशिप के पास जोगवाड गांव में रहने वाले लोगों को इस जोड़े ने पारंपरिक गुजराती रात्रिभोज परोसा था.

 

 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

1 hour ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

2 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

2 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

4 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

4 hours ago