पीएम मोदी की जाणता राजा वाली तस्वीर वायरल.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना (शिंदे) और अजित पवार वाली एनसीपी के महायुति गठबंधन को प्रचंड जीत मिली है. महायुति 230 सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब हो गई है. इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘जाणता राजा’ वाली पुरानी फोटो वायरल हो रही है. यह फोटो साल 2006 की बताई जा रही है, जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे.
मोदी आकाईव नाम के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी की फोटो शेयर की गई है. पोस्ट में लिखा है, “साल 2006: सीएम मोदी ने कर्णावती क्लब में ‘जाणता राजा’ के नाम से छत्रपति शिवाजी महाराज के वास्तविक जीवन पर आधारित नाटक में हिस्सा लिया.”
बता दें कि साल 2006 में ‘जाणता राजा’ नामक एक लोकप्रिय नाटक का आयोजन किया गया था, जिसमें मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उपलब्धियों को दर्शाया गया था. अहमदाबाद के कर्णावती क्लब में आयोजित छत्रपति शिवाजी के जीवन पर आधारित इस नाटक में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भाग लिया था.
‘जनता राजा’ अवतार में पीएम मोदी की ये फोटो ऐसे वक्त में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जब महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति को बंपर जीत मिली है. अब इस फोटो पर यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं.
महाराष्ट्र चुनावों में शिवाजी महाराज के आदर्शों और विरासत को आगे बढ़ाने का मुद्दा भी चर्चा में रहा. महायुति और एमवीए दोनों ने शिवाजी के शौर्य और पराक्रम को अपने चुनावी अभियान का केंद्र बनाया और एक दूसरे पर निशाना साधा. जुबानी जंग में शिवसेना के दो गुटों में ‘बालासाहेब ठाकरे के उत्तराधिकारी’ को लेकर लड़ाई देखी गई और एमवीए ने मराठा योद्धा राजा की विशाल प्रतिमा के ढहने को लेकर महायुति सरकार पर निशाना भी साधा.
यह भी पढ़ें- Polls Victory: महाराष्ट्र चुनाव में प्रचंड जीत के बाद BJP मुख्यालय पर जश्न, दिल्ली में PM मोदी का संबोधन – VIDEO
हालांकि अब जब चुनाव नतीजों ने साफ कर दिया है कि लोगों ने मौजूदा एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महायुति सरकार पर भरोसा जताया है. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो बीजेपी 132 सीटों पर जीत के करीब है. वहीं शिवसेना (शिंदे) 57 सीटों और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी 41 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है. दूसरी ओर, महाविकास अघाड़ी गठबंधन 48 सीटों पर सिमट गई है.
-भारत एक्सप्रेस
Chhattisgarh News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जारी किया माता हासी देवी के सम्मान में 200…
UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी…
Varanasi Air Show: वाराणसी के नमो घाट पर गंगा नदी के ऊपर गूंजा भारतीय वायुसेना…
BJP Padyatra: झारखंड में बीजेपी 27 अक्टूबर को 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ' संदेश के…
मुंबई में आयोजित INDIA CHEM 2026 कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
Pakistan News: पाकिस्तानी स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद के महिलाओं पर दिए आपत्तिजनक बयान पर बवाल.…