फोटो-सोशल मीडिया
Akash Anand on Congress Vs SP: जहां एक ओर सपा और कांग्रेस के बीच लगातार विवाद जारी है और दोनों दलों के नेताओं के बीच जमकर बयानबाजी हो रही है, वहीं अब इस मामले में बसपा की ओर से मायावती के भतीजे आकाश आनंद का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसा है.
बसपा नेता आकाश आनंद ने अपने अधिकारिक X अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है “पिछले दो दिनों से कांग्रेस और सपा में खूब बयानबाजी हो रही है. जिससे यह साफ है कि दोनों दलों के पास भाजपा से लड़ने का कोई वैचारिक आधार नहीं है.” इसी पोस्ट में बसपा नेता ने आगे इंडिया गठबंधन को लेकर भी निशाना साधा है और कहा है, “ये लोग केवल सत्ता पाने के लिए गठजोड़ करने के जुगाड़ में लगे हैं. यूपी में सपा का आधार अब खत्म हो चुका और अखिलेश यादव विश्वसनीयता खोते जा रहे हैं.” इसी के साथ आगे कहा है कि, “2022 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी के विरोध में मुस्लिम समाज ने सपा को वोट किया था, लेकिन अब सभी यही मानते हैं कि सपा को वोट देकर गलती हुई.” फिलहाल अभी उनके बयान पर सपा की ओर से कोई जवाब सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि बसपा नेता के इस बयान के बाद से सपा खेमे में खलबली मचना तय है.
बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच खींचतान जारी है. इसी को लेकर सपा और कांग्रेस नेताओं के बीच लगातार बयानबाजी जारी है. जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कांग्रेस से सवाल किया था कि वह बताए कि सपा के साथ गठबंधन करेगी या नहीं. तो वहीं एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता कमलनाथ उनको अखिलेश-वखिलेश तक कह चुके हैं. अखिलेश लगातार मध्य प्रदेश को लेकर कांग्रेस से सवाल कर रहे हैं कि समाजवादी पार्टी को कांग्रेस धोखे में न रखे क्योंकि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी से लड़ने वाली पहली पार्टी सपा है और कांग्रेस को जब जरूरत होगी तब सपा ही उसके काम आएगी. इसी के साथ अखिलेश ये भी कह चुके हैं कि कांग्रेस हमें बता देती कि प्रदेश स्तर पर कोई गठबंधन नहीं करना है. राष्ट्रीय स्तर पर जो चुनाव होगा उसमें ही गठबंधन होगा.
अखिलेश यादव ने कांग्रेस से ये सवाल भी किया है कि “मैं एक बात पूछता हूं कि अगर आपको गठबंधन नहीं करना था तो हमें (इंडिया गठबंधन की बैठक में) बुलाया ही क्यों था. इसका जवाब तो कोई दें. तो वहीं कांग्रेस उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अखिलेश पर पलटवार करते हुए कहा है कि मध्य प्रदेश में सपा की कोई हैसियत नहीं है. इसी के साथ अजय राय ने यहां तक दावा कर दिया है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…