CM Sukhu Donation for Himachal
CM Sukhu Donation for Himachal: पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में बारिश ने तबाही मचाई हुई है. जगह-जगह हो रहे भूस्खलन की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कइयों के तो सपनों के आशियाने ढह गए. बाढ़ में लाखों गाड़ियां बह गईं. इस बीच हिमाचल के सीए सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी कुल जमा पूंजी में से 51 लाख रुपये राज्य आपदा कोष में दान कर दिया है. सीएम ने अपने सरकारी आवास पर पत्नी के सामने 51 लाख का चेक मुख्य सचिव प्रबोध कुमार सक्सेना को सौंपा.
सीएम ने कहा कि आपदा के इस वक्त में छोटे-छोटे बच्चे भी दान दे रहे हैं. ऐसे में उन्हें भी हिमाचल की जनता के लिए कुछ करना चाहिए. सीएम सुक्खू ने कहा कि अपने तीनों खाते देखने के बाद मैंने 51 लाख रुपये मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दान कर दी. उन्होंने कहा कि जब राज्य में जय राम ठाकुर की सरकार थी. उस वक्त भी मैंने कोविड रिलीफ फंड में अपना वेतन दान कर दिया था. बताया जा रहा है कि दान में 51 लाख रुपये देने के बाद सीएम के तीनों बैंक खातों में मात्र 17 हजार रुपये रह बचे हैं.
बता दें कि जब सीएम सुक्खू प्रबोध सक्सेना को चेक सौंप रहे थे उस वक्त, स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धनीराम शांडिल, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह और कृषि मंत्री चंद्र कुमार भी मौजूद थे. बताते चलें कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू केंद्र सरकार से लगातार राज्य में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि केंद्र सरकार हिमाचल की मदद करेगी.
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi Haryana MLAs meeting Viksit Bharat 2047: पीएम मोदी के आवास पर हरियाणा के…
Badaun Crime News: बदायूं के एक गांव में किसी ने एक युवती की झोपड़ी जला…
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी…
Assam CM Viral Video: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लोगों के बीच थे. तभी…
Swami Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासत ने फिर करवट ले ली…
Asian Games 2026 में भारतीय रेसलर अमन सहरावत ने देश की झोली में एक और…