देश

चुनाव आयोग ने माना, NCP में अब दो गुट, 6 अक्टूबर को पार्टी सिंबल पर फैसला

NCP Symbol: राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने आधिकारिक तौर पर एनसीपी को दो गुटों के रूप में मान्यता दे दी है. अब चुनाव चिन्ह किसके पास होगा, इसे अंतिम रुप देने के लिए आयोग ने 6 अक्टूबर को एक बैठक बुलाई है. बैठक में पार्टी के दोनों गुटों को बुलाया गया है. शरद पवार के नेतृत्व वाला एक ग्रुप है. दूसरे का नेतृत्व उनके भतीजे अजीत पवार कर रहे हैं. महाराष्ट्र राज्य की राजनीति में इस बात को लेकर उत्सुकता है कि इस ‘सत्ता-युद्ध’ में कौन जीतेगा. हालांकि, किसी को नहीं लगता कि पहली मीटिंग में बात फाइनल हो जाएगी.

चुनाव आयोग ने दोनों गुटों को लिखा पत्र

चुनाव आयोग ने गुरुवार को पार्टी के दोनों गुटों को पत्र लिखा है. पत्र में पार्टी में फूट की बात स्वीकार करते हुए दोनों पार्टियों को 6 अक्टूबर को बैठक के लिए बुलाया गया है. दोनों ग्रुपों ने पहले दावा किया था कि वे असली एनसीपी हैं. ऐसे में दोनों गुटों के नेताओं को छह अक्टूबर को व्यक्तिगत सुनवाई के लिए बुलाया गया है.

चुनाव आयोग के एक सूत्र के मुताबिक, दोनों समूहों को अपनी संगठनात्मक और संसदीय ताकत साबित करने के लिए कहा गया है. इससे पहले इसी महाराष्ट्र में शिव सेना में फूट के बाद आयोग ने बागी एकनाथ शिंदे गुट को असली शिव सेना का नाम दिया था. पूर्व शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को चुनाव चिन्ह और पार्टी का नाम छोड़ना पड़ा.

यह भी पढ़ें: Sanatana Dharma Row: सनातन विवाद में बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की एंट्री, पोटैशियम साइनाइड से की रामचरितमानस की तुलना

30 जून को शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल हुए थे अजित पवार

अजित पवार 30 जून को पार्टी के फैसले के खिलाफ महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन सरकार में शामिल हो गए. पार्टी के ज्यादातर विधायक भी उनके प्रति वफादारी दिखाते हैं. अजित ने 3 जुलाई को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. अजित ने आयोग को पत्र लिखकर चुनाव चिह्न अधिनियम, 1968 के अनुसार अपने समूह को पार्टी का चिह्न और नाम देने का अनुरोध किया था. शरद गुट के जयंत पाटिल ने भी जवाबी पत्र भेजा. आयोग ने उस समय कहा था कि कानून के मुताबिक कुछ कदम उठाए जाने चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

2 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

3 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

3 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

3 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

3 hours ago