देश

देश भर मे जारी परीक्षा परिणामों के बीच PM Modi ने कहा- ‘एक परीक्षा आपको परिभाषित नहीं कर सकती…आपकी यात्रा बहुत बड़ी है”

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12th का रिजल्ट मंगलवार (13 मई) को जारी कर दिया. इस साल 42 लाख बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 88.39 प्रतिशत रिजल्‍ट रहा. बोर्ड की ओर से पहले CBSE 12th Result 2025 जारी किया गया है. इन रिजल्ट को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जारी किया गया है. इसके बाद CBSE 10th Result 2025 की घोषणा की गई.

इसके अलावा देश के अलग-अलग राज्यों की भी क्लास 10th और 12th का रिजल्ट लगातार जारी किया जा रहा है. आज सीबीएसई के अलावा हरियाणा स्टेट बोर्ड ने भी बारहवीं की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया. इस साल हरियाणा बोर्ड 12वीं की परीक्षा देने वाले कुल 5 लाख 16 हजार 787 स्टूडेंट्स में से 85.66 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जो पिछले साल के मुकाबले थोड़ा ज्यादा है.

इन सब के बीच मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने उन छात्रों को लेकर एक्स पर पोस्ट किया है जो परीक्षा में सफल नहीं हो पाए हैं. उन्होंने कहा कि आपकी यात्रा बहुत बड़ी है, एक परीक्षा कभी भी आपको परिभाषित नहीं सकती है.

पीएम मोदी ने कहा,


जो लोग अपने अंकों से थोड़ा निराश महसूस करते हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं: एक परीक्षा कभी भी आपको परिभाषित नहीं कर सकती. आपकी यात्रा बहुत बड़ी है और आपकी ताकत मार्कशीट से कहीं आगे तक जाती है. आत्मविश्वास बनाए रखें, जिज्ञासु बने रहें क्योंकि महान चीजें आपका इंतजार कर रही हैं.


ये भी पढ़ें: जिस एयरबेस को पाकिस्तान ने किया था ध्वस्त करने का दावा, पीएम मोदी ने उसी बेस पर पहुंचकर पाक को किया बेनकाब


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

3 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

4 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

4 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

4 hours ago