आज के डिजिटल दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जितनी तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, उतनी ही तेज़ी से ऑनलाइन खतरे और साइबर फ्रॉड भी बढ़ रहे हैं. इस बढ़ते खतरे के बीच AI प्लेटफॉर्म TwinCafe ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है. देश के जाने-माने नेशनल सिक्योरिटी एक्सपर्ट, लेखक और साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ अमित दुबे अब TwinCafe के साथ बतौर मेंटॉर और साइबर सिक्योरिटी एडवाइज़र जुड़ गए हैं.
कुछ समय पहले ही मशहूर लेखक चेतन भगत भी इस प्लेटफॉर्म से जुड़े थे, और अब अमित दुबे का आना यह साफ बताता है कि यह प्लेटफॉर्म अपनी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कितना गंभीर है.
वर्ल्ड इकोनॉमिक Forum की 2026 की रिपोर्ट बताती है कि साइबर असुरक्षा आज भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गई है, जो आर्थिक मंदी और असमानता से भी आगे निकल चुकी है. साल 2025 में ही भारत की कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम के पास 29 लाख से ज्यादा साइबर फ्रॉड के मामले आए थे. इसके अलावा, थलेस की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की 65% कंपनियां पहले ही डीपफेक हमलों का शिकार हो चुकी हैं. ऐसे में जब AI आधारित तकनीकें आम होती जा रही हैं, तो किसी भी प्लेटफॉर्म की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह यूज़र्स की डिजिटल पहचान और डेटा को पूरी तरह सुरक्षित रखे.
अमित दुबे सिर्फ इस प्लेटफॉर्म की सुरक्षा व्यवस्था को ही नहीं संभालेंगे, बल्कि वे TwinCafe पर अपना खुद का ‘डिजिटल ट्विन’ (AI अवतार) भी लॉन्च कर रहे हैं.
इस बारे में बात करते हुए अमित दुबे ने कहा, “मैंने सालों से ट्रेनिंग, टीवी, रेडियो और किताबों के ज़रिए लोगों को साइबर अपराधों से बचाने की कोशिश की है. लेकिन भारत में जिस स्तर पर लोगों को सही साइबर सलाह की ज़रूरत है, वह अकेले कर पाना मुमकिन नहीं है. TwinCafe पर मेरा डिजिटल ट्विन छोटे शहरों के छात्रों, नए उद्यमियों, कामकाजी लोगों और बुजुर्गों—सभी को जब चाहें, तब सही और भरोसेमंद सलाह दे सकेगा. हमारे लिए भरोसा ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है.”
TwinCafe के फाउंडर और सीईओ आशुतोष गर्ग ने भी इस साझेदारी पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि डिजिटल ट्विन की असल वैल्यू तभी है जब लोग उसपर आँख बंद करके भरोसा कर सकें. अमित दुबे का लंबा और ज़मीनी अनुभव इस प्लेटफॉर्म को देश का सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद मंच बनाएगा.
TwinCafe के सीनियर ग्रोथ लीडर तरुण सिंघल का कहना है कि साइबर खतरे किसी वक्त को देखकर नहीं आते, इसलिए अच्छी सलाह भी चौबीसों घंटे उपलब्ध होनी चाहिए. चाहे कोई स्टूडेंट हो या छोटा व्यापारी, अब हर कोई अमित दुबे के डिजिटल ट्विन से कभी भी मदद ले सकता है. वहीं, मैनेजिंग डायरेक्टर संदेश गोयल का मानना है कि यह तकनीक साबित करती है कि AI इंसानी ज्ञान और तजुर्बे को बिना अपनी खूबी खोए बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचा सकता है.
अमित दुबे किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. वह नेशनल सिक्योरिटी एक्सपर्ट होने के साथ-साथ AI और क्वांटम कंप्यूटिंग के जाने-माने शोधकर्ता हैं. वह अब तक 9 लाख से ज्यादा पुलिस अधिकारियों, जजों और सरकारी अफसरों को ट्रेनिंग दे चुके हैं. इसके अलावा, वह 93.5 रेड एफएम पर ‘हिडन फाइल्स’ और डीडी नेशनल पर ‘साइबर क्राइम की दुनिया’ जैसे लोकप्रिय शो भी होस्ट करते हैं. उनकी कई किताबें आ चुकी हैं, जिनमें से ‘हिडन फाइल्स’ पर तो अमेज़ॅन प्राइम पर ‘HACK Crime Online’ सीरीज़ भी बन चुकी है.
विभेन AI (Viven AI) द्वारा विकसित TwinCafe प्लेटफॉर्म को पहले ‘AskSila’ के नाम से जाना जाता था, जिसे सिलिकॉन वैली के बड़े निवेशकों का समर्थन प्राप्त है. अब अमित दुबे के जुड़ने से यह साफ है कि आने वाले समय में यह प्लेटफॉर्म साइबर सुरक्षा के मामले में एक नया मानक स्थापित करने जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Amit Shah Peepal Van Viksit Bharat Sankalp Park Nava Raipur: गृह मंत्री अमित शाह ने…
Devendra Fadnavis Pimpri Chinchwad Police Dial 112 response time: महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने…
Antaragni IIT Kanpur Social Initiatives: IIT कानपुर में आज मनोरंजन के साथ समाज सेवा का…
UP News: मेरठ के सोतीगंज इलाके में यूपी STF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई…
Amit Shah Chhattisgarh Rajyotsav speech Nava Raipur SIR: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में गृह मंत्री अमित शाह…
दिल्ली के पंजाबी बाग में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर आयोजित भव्य कार्यक्रम…