देश

साबरमती लोकदरबार: अहमदाबाद का प्रमुख केंद्र बनेगा रानीप; गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकों से किया सीधा संवाद

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को साबरमती विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विशेष ‘लोकदरबार’ में स्थानीय नागरिकों और विभिन्न आवासीय सोसाइटियों के पदाधिकारियों के साथ सीधा संवाद किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि रानीप का विकास लगातार हो रहा है और आने वाले समय में यह पश्चिम अहमदाबाद का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा. कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे.

अमित शाह ने याद किया 30 वर्षों का सफर

लोकदरबार के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने रानीप, नया रानीप, डी-कैबिन और साबरमती क्षेत्र की विभिन्न सोसाइटियों के चेयरमैन और सचिवों से मुलाकात कर सड़क, वर्षा जल निकासी, स्टॉर्म वॉटर लाइन, पेयजल और रेलवे फाटक जैसी स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की. नागरिकों को संबोधित करते हुए गृह मंत्री शाह ने कहा, “आज आपके बीच आकर मुझे 1997 से अब तक के 30 वर्षों का सफर याद आ रहा है. रानीप से विधानसभा और बाद में लोकसभा तक पहुंचने में आप सभी का प्रेम और सहयोग मिला है. इसके लिए मैं आप सभी का वंदन और अभिनंदन करता हूं.” उन्होंने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है और पिछले तीन दशकों में रानीप में तेजी से विकास कार्य हुए हैं.

विकसित संसदीय क्षेत्र बनाने का संकल्प

गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के विकास का उल्लेख करते हुए अमित शाह ने कहा कि सांसद बनने के बाद उन्होंने संकल्प लिया था कि गांधीनगर को देश के सबसे विकसित संसदीय क्षेत्रों में शामिल किया जाएगा और उसी दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कम्युनिटी हॉल, पार्क, उद्यान, तालाब, आइकोनिक सड़कें, पुस्तकालय और जिम जैसी कई सुविधाएं विकसित की गई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्ट्रीट वेंडरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऋण उपलब्ध कराया गया है. उन्होंने बताया कि गांधीनगर संसदीय क्षेत्र में अब तक 8,970 फेरीवालों को ऋण का लाभ मिला है.

पुस्तकालयों का विस्तार और ‘रमकड़ा बैंक’ अभियान

केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि युवाओं में पढ़ने की संस्कृति विकसित करने के लिए 161 गांवों में पुस्तकालय शुरू किए गए हैं और अगस्त में 100 नए पुस्तकालयों का उद्घाटन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि अब तक गांवों में साढ़े तीन लाख पुस्तकें उपलब्ध कराई जा चुकी हैं. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सिविल अस्पतालों में मरीजों के परिजनों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. वहीं, ‘रमकड़ा बैंक’ अभियान के तहत आंगनवाड़ी के बच्चों को 28 हजार खिलौने वितरित किए गए हैं.

70+ बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड

पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के हरित क्षेत्र (ग्रीन कवर) में 12.5% की वृद्धि हुई है और इस मानसून में इसे 12% और बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सबसे अधिक पर्कोलेशन वेल और सोलर रूफटॉप पैनल स्थापित किए गए हैं. स्वास्थ्य सुविधाओं का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि 70 वर्ष से अधिक आयु के 88% नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड उपलब्ध कराए जा चुके हैं.

ये भी पढ़ें: गृह मंत्री अमित शाह ने लॉन्च की ‘भारत टैक्सी’ सेवा; बोले- ‘सारथियों’ को मिलेगा सम्मान और स्वामित्व

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

20 या 21 अक्टूबर, कब मनेगा दशहरा? जानिए विजयादशमी की सही तारीख और रावण दहन का शुभ मुहूर्त

दशहरा 2026 में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 21 अक्टूबर को? दशमी तिथि दो…

15 minutes ago

स्टारलिंक विवाद पर रिलायंस ने मस्क को दिया जवाब, कहा- स्टारलिंक का स्वागत है…हम प्रतिस्पर्धा से नहीं डरते

Reliance Reply To Musk: स्टारलिंक के साथ उपजे विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इलॉन मस्क…

36 minutes ago

फिर थर्राया कामचटका, 7 की तीव्रता से आया विनाशकारी भूकंप, सुनामी की आहट से सहमे लोग

Kamchatka Earthquake: रूस के कामचटका में शुक्रवार को 7 तीव्रता का भूकंप आया. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल…

55 minutes ago

1961 से 2011 तक कितना बदला भारत का जनसांख्यिकीय ढांचा? हरेन्द्र प्रताप की किताब में हुआ बड़ा खुलासा

Indian Census Analysis: हरेन्द्र प्रताप की पुस्तक 1961 से 2011 तक की जनगणना के आधार…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ मुद्दे पर राहुल का आंदोलन जारी रखने का संदेश, यूथ कांग्रेस-NSUI के कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में सक्रिय यूथ कांग्रेस, NSUI और सेवादल…

1 hour ago