खेल

FIFA World Cup 2026: रोनाल्डो का जादू हुआ फेल, पुर्तगाल को पछाड़कर कोलंबिया में मारी ‘टॉपर’ बाजी

Colombia vs Portugal: फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) में कोलंबिया ने शानदार खेल दिखाते हुए ग्रुप-के में पहला स्थान हासिल कर लिया है. रविवार (28 जून) को मियामी के हार्ड रॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कोलंबिया ने पुर्तगाल को 0-0 की बराबरी पर रोक दिया. दोनों टीमों ने पहले ही नॉकआउट दौर में जगह बना ली थी, लेकिन इस मैच से तय होना था कि ग्रुप में टॉप कौन रहेगा. ड्रॉ के बाद कोलंबिया ग्रुप टॉपर बन गया.

रोनाल्डो का नहीं चला जादू

इस मुकाबले में पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ सके. उन्होंने पूरे मैच में तीन शॉट लगाए, लेकिन सिर्फ एक ही शॉट गोलपोस्ट की दिशा में गया, जिसे कोलंबिया के गोलकीपर ने आसानी से रोक लिया. कोलंबिया की मजबूत डिफेंस लाइन ने पुर्तगाल को ज्यादा मौके नहीं दिए.

अब राउंड ऑफ 32 में कोलंबिया का मुकाबला घाना से होगा. वहीं पुर्तगाल की टीम को मजबूत क्रोएशिया से भिड़ना पड़ेगा. क्रोएशिया ने अपने आखिरी ग्रुप मैच में घाना को 2-1 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई थी.

हालांकि मैच में कोई गोल नहीं हुआ, लेकिन दोनों टीमों ने कई अच्छे हमले किए. पहले हाफ में पुर्तगाल के ब्रूनो फर्नांडीस के पास गोल करने का शानदार मौका था, लेकिन कोलंबिया के अनुभवी गोलकीपर कैमिलो वर्गास ने बेहतरीन बचाव कर अपनी टीम को बढ़त गंवाने से बचा लिया. दूसरी तरफ पुर्तगाल के गोलकीपर डियोगो कोस्टा भी शानदार फॉर्म में दिखे. उन्होंने छह अहम सेव किए और कोलंबिया के कई हमलों को नाकाम कर दिया.

64 हजार दर्शकों से भरा था स्टेडियम

64,478 दर्शकों की क्षमता वाला हार्ड रॉक स्टेडियम पूरी तरह भरा हुआ था. मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी पहुंचे. स्टेडियम में फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फैन्टिनो, कोलंबिया के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस वाल्डेरामा, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, हॉलीवुड अभिनेता मैट डेमन और एनबीए स्टार जिमी बटलर जैसी कई मशहूर हस्तियां भी मौजूद थीं.


ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: भारत से 800 गुना छोटा देश, फिर भी किया कमाल; केप वर्डे ने पहली बार वर्ल्ड कप नॉकआउट में बनाई जगह


इस ड्रॉ के साथ कोलंबिया ने साफ कर दिया है कि वह इस वर्ल्ड कप में सिर्फ हिस्सा लेने नहीं, बल्कि खिताब की मजबूत दावेदारी पेश करने आया है. दूसरी ओर पुर्तगाल को अब अगले दौर में कड़ी चुनौती का सामना करना होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

लाहौर बना महिलाओं के लिए ‘डेंजर जोन’: 8 महीने में रेप के 498 मामले दर्ज, हर 6 घंटे में एक महिला शिकार

अल्पसंख्यक अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था 'वॉयस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी' की रिपोर्ट के…

6 minutes ago

Dhruv Rathee Detain: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले प्रशासन का बड़ा क्रैकडाउन, हिरासत में लिये गए जर्मनी से लौटे यूट्यूबर ध्रुव राठी

Dhruv Rathee Detained: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर ध्रुव राठी को जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले…

11 minutes ago

चीन में चुप्पी, तो भारत में बवाल क्यों? स्टारलिंक मामले में Elon Musk से पूछे जा रहे सवाल

Elon Musk Starlink Controversy: भारत में Starlink की मंजूरी और कारोबारी प्रतिस्पर्धा को लेकर बहस…

21 minutes ago

टूटी गाड़ियां, फूटे शीशे और छतों में हो गए छेद! हरिद्वार में झमाझम गिरे ओले, पहाड़ों पर मौसम का विकराल रूप

उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि से गाड़ियों, घरों की छतों और सोलर पैनलों को…

26 minutes ago

‘ऐसी पाबंदी पहले कभी नहीं देखी…’ CJP प्रदर्शन से थमा दिल्ली का चक्का, नई दिल्ली-निजामुद्दीन स्टेशन सील

Delhi News: दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के चलते सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने…

39 minutes ago

‘रेलवे-मेट्रो रोकी, सेना-सीआरपीएफ बुलाई…’, प्रदर्शन से पहले दिल्ली में भारी पाबंदियों पर भड़के CJP नेता अभिजीत दीपके

Abhijeet Dipke: नई दिल्ली में आज शनिवार को होने वाले 'जंतर-मंतर 2.0' प्रदर्शन से पहले…

43 minutes ago