देश

अगरतला में राजभाषा सम्मेलन, अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि; लगेंगे आयुष कैंप

Amit Shah In Rajbhasha Sammelan: गृह मंत्रालय के अधीन राजभाषा विभाग द्वारा त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में पूर्वी, उत्तर-पूर्वी एवं उत्तरी क्षेत्रों के लिए अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का भव्य आयोजन 20 फरवरी 2026 को किया जा रहा है. यह सम्मेलन हपानिया स्थित अंतर्राष्ट्रीय इंडोर प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित होगा. सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. उनके साथ अनेक गणमान्य व्यक्तियों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं विभिन्न मंत्रालयों तथा संस्थानों के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी.

सम्मेलन का उद्देश्य राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन को प्रोत्साहित करना तथा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों का आदान-प्रदान करना है. कार्यक्रम के अंतर्गत राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में विभिन्न संगठनों द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों को प्रदर्शित करने हेतु एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा, जो सम्मेलन को और अधिक आकर्षक एवं सार्थक बनाएगी.

निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण होगा

इस अवसर पर आयुष मंत्रालय के अंतर्गत अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की महत्वपूर्ण सहभागिता रहेगी. संस्थान के निदेशक प्रो. (वैद्य) प्रदीप कुमार प्रजापति के नेतृत्व में दिल्ली से आई वरिष्ठ आयुष चिकित्सकों की टीम देशभर से आए प्रतिभागियों एवं आगंतुकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श प्रदान करेगी.

साथ ही, केंद्रीय आयुर्वेदिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (सीसीआरएएस ), आयुष मंत्रालय के क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान केन्द्र, अगरतला द्वारा दवा वितरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था की गई है, जिसमें अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान तकनीकी एवं चिकित्सकीय सहयोग प्रदान कर रहा है .

देशभर से आए प्रतिभागियों को किट

कार्यक्रम से पूर्व देशभर से आए प्रतिभागियों को नित्यसेवी आयुर किट का वितरण भी अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान द्वारा किया गया, जिससे दैनिक स्वास्थ्य संरक्षण एवं आयुर्वेदिक जीवनशैली को बढ़ावा मिल सके. सम्मेलन स्थल पर प्रकृति परीक्षण एवं नाड़ी परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे प्रतिभागियों को अपनी स्वास्थ्य स्थिति एवं आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से शरीर-प्रकृति की जानकारी प्राप्त हो सके.

किताब का होगा विमोचन

इसी अवसर पर प्रो. (वैद्य) राजाराम महतो द्वारा लिखित एवं संपादित मधुमेह विषयक पुस्तक “प्रमेह योग संग्रह” का विमोचन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करकमलों द्वारा किया जाएगा. यह पुस्तक आयुर्वेद के माध्यम से मधुमेह प्रबंधन के पारंपरिक एवं व्यावहारिक आयामों पर आधारित है.

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की ओर से डीन प्रो. (डा.) महेश व्यास, एम.एस. योगेश बड़वे, डा. रमाकांत यादव सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहकर आयुर्वेद आधारित चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेंगे. संस्थान के विशेषज्ञ कार्यक्रम स्थल पर आयोजित हिंदी प्रदर्शनी तथा स्वास्थ्य परिचर्चा आधारित वाद-विवाद कार्यक्रम में भी सहभागिता करेंगे.

राजभाषा विभाग ने आयुष मंत्रालय का सहयोग

राजभाषा विभाग की सचिव श्रीमती अंशुली आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री की ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ पहल से प्रेरित होकर राजभाषा विभाग ने आयुष मंत्रालय के सहयोग से आयुष शिविर एवं योग सत्र का आयोजन किया है, जिससे आमजन को भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति, ज्ञान-विज्ञान, संस्कृति और इतिहास से जोड़ते हुए उनके स्वास्थ्य का संवर्धन किया जा सके.

ये भी पढ़ें: अमित शाह असम में लॉन्च करेंगे ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-II’, जानें क्या है यह योजना?

निदेशक प्रो. (वैद्य) प्रदीप कुमार प्रजापति ने कहा कि राजभाषा सम्मेलन जैसे राष्ट्रीय मंच पर आयुर्वेद की सहभागिता हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है. अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान का उद्देश्य केवल उपचार प्रदान करना ही नहीं, बल्कि जनसामान्य में स्वास्थ्य संरक्षण एवं आयुर्वेदिक जीवनशैली के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना भी है. अगरतला में आयोजित इस सम्मेलन के माध्यम से हम राजभाषा संवर्धन के साथ-साथ ‘स्वस्थ भारत’ के संकल्प को सुदृढ़ करने की दिशा में सार्थक योगदान दे रहे हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

8 seconds ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

29 minutes ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

29 minutes ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

29 minutes ago

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

36 minutes ago

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

45 minutes ago