देश

अमित शाह असम में लॉन्च करेंगे ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-II’, जानें क्या है यह योजना?

Amit Shah Assam visit: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को असम में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम–II (वीवीपी–II) लॉन्च करेंगे. यह प्रोग्राम सीमांत गांवों को मजबूत बनाने और सीमावर्ती क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के प्रयासों में एक अहम पड़ाव होगा. वीवीपी–II प्रोग्राम शुक्रवार, 20 फरवरी को कछार जिले के नाथनपुर गांव में आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा.

क्या है प्रोग्राम?

वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम–II को सैचुरेशन-बेस्ड और कन्वर्जेंस-ड्रिवन अप्रोच के जरिए सीमांत गांवों का पूर्ण और सतत विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है. यह प्रोग्राम जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने, आधारभूत सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने और रोजगार के सतत अवसर निर्मित करने पर बल देता है. इससे विकसित भारत 2047 के विजन के अनुसार सुरक्षित, मजबूत और समृद्ध सीमावर्ती समुदायों को प्रोत्साहन मिलता है.

इन गांवों को मजबूत करने के साथ-साथ यह प्रोग्राम स्थानीय निवासियों को देश की आंख और कान बनने में भी मदद करता है, जिससे सीमा सुरक्षा, सीमापार अपराधों को रोकने और आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने में अहम योगदान मिलता है. वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम–II एक केन्द्रीय योजना है, जिसका व्यय वित्त वर्ष 2028-29 तक 6,839 करोड़ रुपए निर्धारित किया गया है. वीवीपी–II को 15 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों में लागू किया जाएगा.

अमित शाह ने पोस्ट में दी जानकारी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस कार्यक्रम से एक दिन पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि वह कल असम में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम–II (वीवीपी–II) लॉन्च करेंगे. उन्होंने कहा कि वीवीपी ने सबसे पहले भारत के सीमावर्ती गांवों के विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण को साकार किया. उन्होंने आगे लिखा कि-

‘वीवीपी ने देश के अन्य हिस्सों में उपलब्ध सभी सुविधाएं सीमावर्ती गांवों तक पहुंचाईं. इसने सीमावर्ती गांवों से पलायन को रोका, उन्हें समृद्ध निवास केंद्र बनाया और सीमा सुरक्षा को कई गुना बढ़ाया. वीवीपी–II इन लाभों को अधिक गांवों तक पहुंचाकर सीमाओं को और मजबूत करेगा.’

मुख्यमंत्री ने बताई अपनी तैयार

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर लिखा कि असम गृह मंत्री अमित शाह के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा कि वह शुक्रवार को राज्य की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए कई पहल लोगों को समर्पित करेंगे. साथ ही, गृह मंत्री 21 तारीख को सीआरपीएफ दिवस समारोह में भी शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें: ‘न सदस्यता, न दूरी…’, डोनाल्ड ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस की बैठक में किस हैसियत से शामिल हुआ भारत?

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

2 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

3 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

3 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

3 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

4 hours ago