Bharat Express DD Free Dish

Tripura News

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा है. इलाके में घर-घर जाकर लोगों से मकान, जमीन और नागरिकता से जुड़े दस्तावेज तहसील कार्यालय में जमा कराने को कहा जा रहा है.

Tripura BSF Attack: त्रिपुरा के बॉक्सानगर में BSF जवानों पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि तस्करी रोकने के दौरान जवानों पर हमला किया गया, जिसमें एक असिस्टेंट कमांडेंट और दो कांस्टेबल घायल हो गए.

Tripura BSF Attack: त्रिपुरा के बॉक्सानगर में कथित तस्करों और स्थानीय लोगों के हमले में BSF के तीन जवान घायल हो गए. हमलावरों पर जवानों के हथियार छीनने और सरकारी वाहन में तोड़फोड़ करने का आरोप है. मुख्यमंत्री माणिक साहा ने घटना की निंदा करते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

दिवाली से पहले प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने बफर स्टॉक से 440 मीट्रिक टन प्याज लेकर 'कांदा एक्सप्रेस' त्रिपुरा भेजी है, जिसके 18 अक्टूबर 2026 तक अगरतला पहुंचने की उम्मीद है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने पूर्वोत्तर दौरे के दूसरे दिन त्रिपुरा में हैं. वे भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा (BSF) की सुरक्षा, स्मार्ट फेंसिंग की समीक्षा करेंगे और पुष्पबंता पैलेस में टाटा समूह के सहयोग से बनने वाले हेरिटेज 5-स्टार होटल की आधारशिला रखेंगे.

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात कर राज्य के विकास, संगठन और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा की. उन्होंने प्रधानमंत्री को 12 वर्षों की राष्ट्र सेवा पर बधाई दी और माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर की तस्वीर भी भेंट की.

Amit Shah North-East Mission: गृह मंत्री अमित शाह आज से पूर्वोत्तर के दो दिवसीय मिशन पर हैं और उनका शेड्यूल एक्शन से भरपूर है. शुरुआत भारत-बांग्लादेश सीमा से होगी, जहां वे खुद फेंसिंग और सुरक्षा का जायजा लेंगे. इसके बाद सिलचर से 'वाइब्रेंट विलेज' और अगरतला में हिंदी राजभाषा की हुंकार होगा.

Amit Shah In Rajbhasha Sammelan: अगरतला में 20 फरवरी को अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का भव्य आयोजन हो रहा है. इसमें गृह मंत्री अमित शाह शिरकत करेंगे. सम्मेलन में AIIA और आयुष मंत्रालय द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण, नाड़ी परीक्षण शिविर और पुस्तक विमोचन भी होगा. पढ़ें पूरी डिटेल

Tripura Protest: सत्तारूढ़ टिपरा मोथा पार्टी के विधायक रंजीत देबबर्मा के नेतृत्व में त्रिपुरा के नागरिक समाज ने आठ प्रमुख मांगों को लेकर 23 अक्टूबर को 24 घंटे के राज्यव्यापी बंद का एलान किया है.

PM Modi In Tripura Sundari Temple: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्र के पहले दिन त्रिपुर सुंदरी मंदिर विकास कार्यों का लोकार्पण किया किया है. इसी के साथ त्रिपुरा की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत में एक नया अध्याय जुड़ गया है.