देश

बंगाल में ‘दीदी’ की विदाई तय! अमित शाह का बड़ा दावा-‘पहले चरण की 152 में से 110 सीटें जीत रही है भाजपा’

West Bengal Election Amit Shah Claim: पश्चिम बंगाल के चुनावी रण में पहले चरण का मतदान खत्म होते ही दावों और पलटवार का दौर चरम पर पहुंच गया है. शुक्रवार को कोलकाता में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जो आंकड़े पेश किए, उसने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है.

इस दौरान शाह ने आत्मविश्वास के साथ ऐलान किया कि पहले चरण की 152 सीटों में से भाजपा 110 से ज्यादा सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है. उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि बंगाल की जनता ने इस बार ‘ममता दीदी’ को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है और भाजपा की सरकार आना अब महज समय की बात है.

‘बंगाली भूमिपुत्र’ ही संभालेगा सत्ता की कमान

अमित शाह ने ममता बनर्जी के उस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें वे भाजपा को ‘बाहरी’ बता रही हैं. शाह ने चुनौती भरे लहजे में कहा कि दीदी जनता के बीच अफवाह फैलाना बंद करें. उन्होंने साफ किया कि बंगाल का अगला मुख्यमंत्री कोई ‘बाहरी’ या दीदी का ‘भतीजा’ नहीं होगा बल्कि इसी मिट्टी में जन्मा, बंगाली माध्यम से पढ़ा-लिखा और बंगाली भाषा बोलने वाला भाजपा का एक आम कार्यकर्ता होगा. शाह का यह बयान सीधे तौर पर टीएमसी के उत्तराधिकार वाली राजनीति पर बड़ा हमला माना जा रहा है.

110 सीटों का ‘जादुई’ आंकड़ा गिनाया

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शाह ने बताया कि पहले चरण के बाद जो फीडबैक जमीनी स्तर से मिला है, वह चौंकाने वाला है. भाजपा की आंतरिक समीक्षा के अनुसार, 16 जिलों की 152 सीटों पर हुए मतदान में पार्टी को जबरदस्त बढ़त मिली है.

शाह ने दावा किया कि 110 से ज्यादा सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित है. उन्होंने कहा कि उत्तर बंगाल से लेकर जंगलमहल तक, हर जगह जनता ने विकास और सुशासन के पक्ष में बटन दबाया है, जिससे भाजपा का मनोबल सातवें आसमान पर है.

यह भी पढ़ें: बंगाल में रिकॉर्ड 92.88% वोटिंग! ‘परिवर्तन’ की सुनामी या ‘दीदी’ की वापसी? जानें अमित शाह के ‘सुशासन’ वाले बयान ने क्यों बढ़ा दी सियासी हलचल

दूसरे चरण की तैयारी पर क्या बोले?

अमित शाह ने कहा कि पहले चरण की बंपर वोटिंग ने अगले चरणों के लिए रास्ता साफ कर दिया है. 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान से पहले शाह का यह दावा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा फूंकने वाला है. उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता ने अपने भविष्य का फैसला कुंडी बंद करके कर लिया है. शाह के मुताबिक, अब किसी भी तरह की अफवाह या डर काम नहीं आएगा, क्योंकि जनता अब ‘परिवर्तन’ के उस संकल्प के साथ खड़ी है जिसे भाजपा ने ‘सोनार बांग्ला’ के रूप में पेश किया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago