Amit Shah birthday wishes to MP CM Mohan Yadav: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को उनके जन्मदिवस पर विशेष बधाई संदेश भेजा है. अमित शाह ने अपने संदेश में मुख्यमंत्री को एक ऊर्जावान और कुशल प्रशासक बताते हुए राज्य में उनके द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की प्रशंसा की. गृह मंत्री ने बाबा महाकाल से मुख्यमंत्री के सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की प्रार्थना की, जो कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन और उनकी धार्मिक आस्था से गहराई से जुड़ा हुआ है.
अमित शाह ने अपने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मोदी जी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में प्रदेश विकास और जनकल्याण के नए आयाम छू रहा है. शाह का यह बयान स्पष्ट करता है कि केंद्र सरकार मध्य प्रदेश में मोहन यादव के नेतृत्व में हो रहे सामाजिक और आर्थिक सुधारों से बेहद संतुष्ट है. उन्होंने कहा कि राज्य में जिस तरह से अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाया जा रहा है वह सराहनीय है.
यह भी पढ़ें: ‘मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास के सारथी हैं…’, CM मोहन यादव के जन्मदिन पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश
गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना (birthday wishes to MP CM Mohan Yadav) करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की. गौरतलब है कि अमित शाह ने खुद मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान संगठन की कमान संभाली थी और मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद भी वे समय-समय पर राज्य की प्रगति का फीडबैक लेते रहे हैं.
गृह मंत्री के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी डॉ. मोहन यादव को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना की है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…
करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…
29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…