Bharat Express DD Free Dish

‘मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास के सारथी हैं…’, CM मोहन यादव के जन्मदिन पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश

पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व की जमकर सराहना की. उन्होंने यादव को राज्य के ‘सर्वांगीण विकास’ का प्रमुख चेहरा बताते हुए लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की….

PM Modi greets MP CM Mohan Yadav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार 25 मार्च को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को उनके(Mohan Yadav) जन्मदिन पर आत्मीय शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी ने न केवल मुख्यमंत्री के व्यक्तिगत जीवन के लिए मंगलकामनाएं कीं बल्कि राज्य में उनके नेतृत्व में चल रहे विकास कार्यों की जमकर सराहना भी की.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री ने मोहन यादव को मध्य प्रदेश के ‘सर्वांगीण विकास’ का प्रमुख चेहरा बताया. पीएम का यह संदेश ऐसे समय में आया है जब मध्य प्रदेश सरकार अपनी कई जन-केंद्रित योजनाओं के कारण राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में है.

विकास की पहलों में ‘अग्रणी’ भूमिका

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में विशेष रूप से इस बात का उल्लेख किया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव उन अनेक पहलों और नवाचारों का नेतृत्व कर रहे हैं, जो मध्य प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से शुरू की गई हैं.

पीएम मोदी ने लिखा कि वे मध्य प्रदेश के सर्वांगीण विकास को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई अनेक पहलों में अग्रणी हैं. मैं उनके(Mohan Yadav) दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं. राजनीतिक गलियारों में पीएम के इस बयान को मुख्यमंत्री की कार्यशैली पर ‘दिल्ली दरबार’ की बड़ी मुहर के रूप में देखा जा रहा है.

यह  भी पढ़ें: ईरान-US जंग का पहला शिकार बना फिलीपींस! देश में ‘नेशनल एनर्जी एमरजेंसी’ घोषित, क्या भारत में भी लग सकता है लॉकडाउन?

डबल इंजन सरकार की रफ्तार

पीएम मोदी के इस संदेश ने एक बार फिर मध्य प्रदेश में ‘डबल इंजन’ की सरकार के तालमेल को रेखांकित किया है. मुख्यमंत्री बनने के बाद से डॉ. मोहन यादव(Mohan Yadav) ने जिस तरह से केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं (जैसे आयुष्मान भारत, पीएम आवास और जल जीवन मिशन) को जमीन पर उतारा है, उसकी गूंज पीएम के बधाई संदेश में भी सुनाई दी. प्रधानमंत्री की इस शुभकामना के बाद मध्य प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है और राज्य भर में सेवा कार्य आयोजित किए जा रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read