देश

‘आईटी, एआई और स्पेस में दक्षिण का डंका’ महाबलीपुरम में बोले गृह मंत्री अमित शाह, राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग की बैठक

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने आज महाबलीपुरम, तमिलनाडु में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक की अध्यक्षता की. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि दक्षिण भारत का यह क्षेत्र देश के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण क्षेत्र है.

सभी क्षेत्रों में दक्षिण भारत की बड़ी

अमित शाह ने कहा कि चाहे साहित्य हो, अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी), अंतरिक्ष, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), औद्योगिक विकास हो या फिर कृषि, हर सेक्टर में दक्षिण भारत ने हमेशा अपना योगदान दिया है. दक्षिण भारत ने देश के आईटी, ऑटोमोबाइल, फार्मास्यूटिकल्स और इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के सभी क्षेत्रों में बहुत बड़ी भूमिका अदा की है और इसीलिए दक्षिण में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश भी बहुत बड़ी मात्रा में पहुंचा है.

अमित शाह ने कहा कि दक्षिण भारत की पूरी विकास यात्रा तीन स्तंभों पर हुई है. उच्च साक्षरता दर, ट्रेंड मैन पावर और गहरे समुद्र के उपयोग की तकनीकी विशेषज्ञता. इन तीनों स्तंभों ने दक्षिण भारत को देश के विकास में सबसे बड़ा कंट्रीब्यूटर बनाया है. दक्षिण भारत और यहां की सरकारों ने भी इनोवेशन और रेवेन्यू जनरेशन के क्षेत्र में कई उत्कृष्ट परंपराओं को स्थापित करने का भी काम किया है. उन्होंने कहा कि इन दोनों क्षेत्रों में पूरे देश को दक्षिण भारत से सीख लेनी चाहिए.

विकास करने के लिए हर राज्य को देना होगा योगदान

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहा है कि पिछले सात दशकों में जो नहीं हुआ है वो हमें अगले पांच-सात साल में करना है, तभी हम दुनिया की स्पर्धा में अपना मुकाम प्राप्त कर पाएंगे. इतना विकास करने के लिए हर राज्य को इसमें योगदान देना होगा.

बैठक में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू, कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन, पुदुचेरी के उप-राज्यपाल के. कैलाशनाथन, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के उप-राज्यपाल डीके जोशी, लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल पटेल और तेलंगाना के उप-मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू शामिल हुए. राज्य सरकारों के मुख्य सचिव, सलाहकार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल थे.

यह भी पढ़ें: सुधार गृह या अपराध का अड्डा? जबलपुर में नाबालिग के हाथ पर ब्लेड से लिखा नाम

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

49 minutes ago

आज का राशिफल वृष राशि : कामकाज में नए विचार आएंगे, पुराने अटके कामों को मिलेगी गति

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…

49 minutes ago