Bharat Express DD Free Dish

Southern Zonal Council Meeting

महाबलीपुरम में अमित शाह ने 31वीं दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की. उन्होंने दक्षिण भारत को आईटी, एआई और विदेशी निवेश का प्रमुख केंद्र बताते हुए इसके योगदान की सराहना की.

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को महाबलीपुरम, तमिलनाडु में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक की अध्यक्षता की. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि दक्षिण भारत का यह क्षेत्र देश के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण क्षेत्र है.