Neeraj Chopra Javelin Throw: ‘गोल्डन बॉय’ नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को दोहा डायमंड लीग 2025 में बेहतरीन भाला फेंकने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बधाई दी और उनके सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत थ्रो को एक ‘शानदार उपलब्धि’ करार दिया.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने X (पहले ट्विटर) पर उन्हें बधाई दी. उन्होंने लिखा,”शानदार प्रदर्शन! @Neeraj_chopra1 को #DohaDiamondLeague2025 में 90 मीटर पार कर रजत जीतने पर बधाई. आपकी यह उपलब्धि हर भारतीय को गर्व महसूस कराती है और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है.”
भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर देश का नाम रौशन किया. उन्होंने दोहा डायमंड लीग 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया. नीरज ने इस प्रतियोगिता में 90 मीटर से भी ज्यादा दूरी पर भाला फेंका, जो उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है साथ ही यह थ्रो भारत के लिए नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बना.
यह प्रतियोगिता 16 मई को कतर स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित हुई थी. नीरज का यह प्रदर्शन उनके करियर का एक और ऐतिहासिक मोड़ बन गया है. इससे पहले उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 89.94 मीटर था, जो उन्होंने जून 2022 में स्टॉकहोम में हासिल किया था. नीरज की इस उपलब्धि पर पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई.
नीरज दो बार के ओलंपिक पदक विजेता हैं और भारत के सबसे सफल ट्रैक एंड फील्ड खिलाड़ियों में गिने जाते हैं. उन्होंने 2023 में दोहा डायमंड लीग जीती थी और 2024 में दूसरे स्थान पर रहे थे. इस साल भी उन्होंने अपनी निरंतरता साबित की.
अब नीरज का अगला लक्ष्य 2025 वर्ल्ड चैंपियनशिप है, जहां वे अपना खिताब बचाने उतरेंगे. साथ ही, इस साल होने वाली “नीरज चोपड़ा क्लासिक” भी उनके लिए अहम रहेगी. यह प्रतियोगिता गोल्ड कैटेगरी की होगी और वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाइंग इवेंट भी.
ये भी पढ़ें: AMU में नियुक्ति में हितों के टकराव को लेकर वीसी पर आज आएगा हाईकोर्ट का फैसला, बन सकता है नज़ीर
-भारत एक्सप्रेस
Indira Ekadashi Importance: पितृपक्ष की इंदिरा एकादशी को पितरों के मोक्ष और आशीर्वाद के लिए…
Nigeria Plane Crash: नाइजीरिया में बेनिन सिटी से लागोस जा रहा सैन्य विमान ओंडो राज्य…
Earthquake News Today: असम के नगांव में 4.5 तीव्रता के भूकंप से तड़के धरती कांप…
Aaj Ka Panchang 6 october 2026: आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि यानी…
6 अक्टूबर 2026 मंगलवार को इंदिरा एकादशी, आश्लेषा नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…