UP Board: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए कंपार्टमेंट व अंक सुधार परीक्षा की घोषणा कर दी है. जिन छात्रों को बोर्ड परीक्षा में सफलता नहीं मिली, उन्हें अब दोबारा मौका मिलेगा. कंपार्टमेंट और सुधार परीक्षा के फॉर्म 19 मई से भरे जा सकेंगे.
छात्र 10 जून रात 12 बजे तक परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. विद्यालयों को भी छात्रों को आवेदन की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं.
इंटरमीडिएट के छात्र (मानविकी, विज्ञान, वाणिज्य संकाय) एक विषय में फेल होने पर आवेदन कर सकते हैं. कृषि संकाय के छात्र भाग-एक या भाग-दो के किसी एक प्रश्नपत्र में अनुत्तीर्ण होने पर आवेदन के पात्र हैं. वोकेशनल कोर्स के छात्रों को भी एक प्रश्नपत्र में फेल होने की स्थिति में मौका मिलेगा.
ये भी पढ़ें: HPBOSE 10th-12th Result 2025: आज घोषित हो सकता है हिमाचल बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, एक क्लिक में ऐसे करें चेक
इसके लिए शुल्क 306 रुपये निर्धारित किया गया है. छात्रों को शुल्क चालान के जरिए जमा करना होगा. इसके बाद चालान की मूल प्रति और ऑनलाइन आवेदन का प्रिंटआउट लेकर निबंधित डाक से परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय में 10 जून तक भेजना होगा.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली हाई कोर्ट ने युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने…
इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…
Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…
Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…
PM Modi Haryana MLAs meeting Viksit Bharat 2047: पीएम मोदी के आवास पर हरियाणा के…
Badaun Crime News: बदायूं के एक गांव में किसी ने एक युवती की झोपड़ी जला…