जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियाई खेल 2026 में भारतीय महिला निशानेबाजी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है. 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा में भारत की बेटियों ने दमदार निशाना साधकर रजत पदक अपने नाम किया. इस ऐतिहासिक सफलता के बाद देशभर से टीम को बधाइयां मिल रही हैं, जिसमें केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का संदेश सबसे खास रहा.
भारतीय खिलाड़ियों के इस उम्दा प्रदर्शन से गदगद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूरी टीम की हौसलाअफजाई की. सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए गृह मंत्री ने कहा, ‘India Strikes Silver! एशियाई खेल 2026 में महिला 50 मीटर राइफल 3पी टीम को शानदार रजत पदक जीतने पर बहुत-बहुत बधाई. आपकी यह ऐतिहासिक जीत निश्चित रूप से देश के अनगिनत युवा खिलाड़ियों को राष्ट्र के लिए नए गौरव हासिल करने की प्रेरणा देगी. जीत के इस जज्बे और विजय भावना को इसी तरह बनाए रखें!’
India Strikes Silver!
Kudos to India’s Women’s 50m Rifle 3P Team on winning the Silver Medal🥈at the #AsianGames2026. Your victory will certainly inspire more players to bring honours to the nation. Keep up the winning spirit! pic.twitter.com/BtFhDRYfJi— Amit Shah (@AmitShah) September 26, 2026
अमित शाह के इस बधाई संदेश ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ देश के युवा एथलीटों में भी नया जोश भर दिया है. गृह मंत्री ने साफ किया कि भारत की यह जीत केवल एक पदक तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश की आने वाली खेल प्रतिभाओं के लिए एक बड़ा मार्गदर्शक साबित होगी.
इस रोमांचक प्रतियोगिता में भारतीय तिकड़ी तिलोत्तमा सेन, विदर्शा के. विनोद और आशी चौकसे ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए कुल 1763 अंक जुटाए और दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया. चीन ने 1773 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि कजाकिस्तान की टीम 1754 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही और कांस्य पदक हासिल किया.
टीम स्पर्धा के साथ-साथ व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी भारतीय निशानेबाजों का जलवा कायम रहा. तिलोत्तमा सेन ने 590 अंकों के शानदार स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया, वहीं विदर्शा के. विनोद 588 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहीं. इन दोनों खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालीफाई कर पदक की उम्मीदों को और मजबूत कर दिया है. वहीं, टीम की तीसरी सदस्य आशी चौकसे ने 585 अंक का योगदान दिया.
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…