Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

एशियाई खेल 2026: महिला राइफल टीम ने जीता रजत, गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई

एशियाई खेल 2026 में भारत की महिला 50 मीटर राइफल 3P टीम ने रजत पदक जीता. गृह मंत्री अमित शाह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए इसे देश के युवाओं के लिए प्रेरणा बताया.

Amit Shah Congratulates Indian Womens Shooting Team Asian Games 2026 Silver

जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियाई खेल 2026 में भारतीय महिला निशानेबाजी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है. 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा में भारत की बेटियों ने दमदार निशाना साधकर रजत पदक अपने नाम किया. इस ऐतिहासिक सफलता के बाद देशभर से टीम को बधाइयां मिल रही हैं, जिसमें केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का संदेश सबसे खास रहा.

गृह मंत्री अमित शाह ने थपथपाई पीठ

भारतीय खिलाड़ियों के इस उम्दा प्रदर्शन से गदगद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूरी टीम की हौसलाअफजाई की. सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए गृह मंत्री ने कहा, ‘India Strikes Silver! एशियाई खेल 2026 में महिला 50 मीटर राइफल 3पी टीम को शानदार रजत पदक जीतने पर बहुत-बहुत बधाई. आपकी यह ऐतिहासिक जीत निश्चित रूप से देश के अनगिनत युवा खिलाड़ियों को राष्ट्र के लिए नए गौरव हासिल करने की प्रेरणा देगी. जीत के इस जज्बे और विजय भावना को इसी तरह बनाए रखें!’

अमित शाह के इस बधाई संदेश ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ देश के युवा एथलीटों में भी नया जोश भर दिया है. गृह मंत्री ने साफ किया कि भारत की यह जीत केवल एक पदक तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश की आने वाली खेल प्रतिभाओं के लिए एक बड़ा मार्गदर्शक साबित होगी.

कड़े मुकाबले में भारत का शानदार प्रदर्शन

इस रोमांचक प्रतियोगिता में भारतीय तिकड़ी तिलोत्तमा सेन, विदर्शा के. विनोद और आशी चौकसे ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए कुल 1763 अंक जुटाए और दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया. चीन ने 1773 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि कजाकिस्तान की टीम 1754 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही और कांस्य पदक हासिल किया.

व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन में भी चमकीं बेटियां

टीम स्पर्धा के साथ-साथ व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी भारतीय निशानेबाजों का जलवा कायम रहा. तिलोत्तमा सेन ने 590 अंकों के शानदार स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया, वहीं विदर्शा के. विनोद 588 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहीं. इन दोनों खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालीफाई कर पदक की उम्मीदों को और मजबूत कर दिया है. वहीं, टीम की तीसरी सदस्य आशी चौकसे ने 585 अंक का योगदान दिया.

यह भी पढ़ें: ‘न्याय प्रक्रिया सहज-सुलभ हो, सभी वर्गों के लिए व्यवस्था एक समान’: पटना में बोले CJI सूर्यकांत; विक्टिम राइट सेंटर शुरू

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital