BJP Working President: उत्तर प्रदेश में नए बीजेपी अध्यक्ष के बाद अब भाजपा ने कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन (Nitin Nabin) के नाम पर भी मुहर लगा दी है. बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन संगठन में कई वर्षों से सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. बीजेपी नेता और गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने नितिन नबीन की नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी है.
बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नबीन को बधाई देते हुए गृम मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “आज उनका (नितिन नबीन) राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनना दिन-रात परिश्रम करने वाले हर युवा भाजपा कार्यकर्ता का सम्मान है. मैं उनके नवीन दायित्व और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देता हूं.”
गृह मंत्री ने नितीन नबीन की संगठन में अहम भूमिका को रेखांकित करते हुए लिखा, “भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव हो, या बिहार में प्रदेश युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष या छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी, उन्होंने संगठन के हर दायित्व को पूरी निष्ठा और सफलता से निभाया है. बिहार में 5 बार विधायक एवं प्रदेश सरकार में मंत्री के रूप में उनके पास जनता के बीच लम्बे समय से कार्य करने का अनुभव है.”
ये भी पढ़ें: शून्य से शिखर तक… जानें BJP के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का करियर
45 वर्षीय नितिन नबीन कायस्थ जाति से आते हैं. उन्होंने 26 साल की उम्र में विधायक पद हासिल कर लिया था. जिसके बाद से उनकी मजबूती संगठन और जनता के बीच बढ़ती गई. नितिन नबीन ने 2006 में पहली बार विधानसभा चुनाव जीता. इसके बाद वे 2010, 2015 और 2020 में भी लगातार विधायक चुने गए. 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार लव सिन्हा को हराया था.
नितिन नबीन ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के अध्यक्ष और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री जैसे अहम पदों पर जिम्मेदारी निभाई है. साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ के लिए चुनाव प्रभारी का भी कार्य किया है और भाजपा को छत्तीसगढ़ की सरकार में वापसी कराई है. संगठन में भी उनकी कार्यशैली और समर्पण को लेकर लगातार सराहा गया है.
-भारत एक्सप्रेस
विद्युत जामवाल ने स्ट्रीट फाइटर इवेंट में 15 मिनट तक सांस रोककर और 20 मिनट…
Mangal Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के सेनापति मंगल 12 नवंबर 2026 तक कर्क…
Supreme Court news: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक केस की सुनवाई के दौरान आरोपी…
Bihar News: बिहार में 48 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से बेहाल हैं, ऐसे में…
Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…
UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…