देश

नितिन नबीन बने अध्यक्ष तो टूटेगा BJP के 45 साल का रिकॉर्ड, 14 अध्यक्षों में क्यों होंगे सबसे खास?

What If Nitin Nabin BJP President? भारतीय जनता पार्टी ने नए अध्यक्ष से चुनाव से ठीक पहले बिहार के नेता नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है. लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी नए अध्यक्ष का ऐलान करेगी या चुनाव कराएगी. ऐसे में इस नियुक्ति से यह तय को हो गया है कि अब जल्द ही जेपी नड्डा की कुर्सी संभालने के लिए कोई नेता आने वाला है. नागपुर से लेकर दिल्ली तक इसे लेकर मंथल चल रहा है. इस बीच खबरें यह भी सामने आ रही हैं कि नितिन नबीन को ही पार्टी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है. अगर ऐसा होता है तो बीजेपी के 45 साल इतिहास में यह एक नया रिकॉर्ड होगा.

बीजेपी नितिन नबीन (Nitin Nabin BJP Working President) के नाम के साथ जवानी के साथ-साथ अनुभव का एक अनोखा मेल लेकर आई है. इतनी कम उम्र में वह 5 बार विधायक रह चुके हैं. उन्होंने महत्वपूर्ण मंत्री पद भी संभाले हैं, जो उनकी प्रशासनिक काबिलियत को दिखाता है. अगर उन्हें अध्यक्ष बनाया जाता है तो वह इतनी उम्र के पहले बीजेपी अध्यक्ष होंगे. आइये जानें इस नाम के पीछे क्या है खास?

ये भी पढ़ें: बिहार तो हाथ में फिर.. नितिन नबीन के पीछे क्या है BJP की अंकगणित? समझें नियुक्ति के 5 कारण

सबसे कम उम्र के अध्यक्ष होंगे (Nitin Nabin Youngest BJP President)

सबसे दिलचस्प बात यह है कि वह न सिर्फ बिहार से, बल्कि पूर्वी भारत से भी पहले बीजेपी अध्यक्ष होंगे. उनके पास 2 दशकों का संगठनात्मक अनुभव भी है, BJYM बिहार के अध्यक्ष से लेकर छत्तीसगढ़ में बीजेपी के चुनाव प्रभारी तक उन्होंने पार्टी के लिए लगातार काम किया है. अभी इनकी उम्र 45 साल है. ऐसे में उन्हें अध्यक्ष बनाया जाता है तो वह सबसे कम उम्र के अध्यक्ष होंगे.

देखिए अब तक के अध्यक्षों की लिस्ट (BJP President List)

  1. अटल बिहारी वाजपेयी: 55 साल की उम्र में अध्यक्ष बने और कार्यकाल 1980–86 तक रहा.
  2. लालकृष्ण आडवाणी: 58 साल की उम्र में अध्यक्ष बने और कार्यकाल 1986–91 तक रहा.
  3. मुरली मनोहर जोशी: 57 साल की उम्र में अध्यक्ष बने और कार्यकाल 1991–93 तक रहा.
  4. लालकृष्ण आडवाणी: 65 साल की उम्र में अध्यक्ष बने और कार्यकाल 1993–98 तक रहा.
  5. कुशाभाऊ ठाकरे: 75 साल की उम्र में अध्यक्ष बने और कार्यकाल 1998–2000 तक रहा.
  6. बंगारू लक्ष्मण: 61 साल की उम्र में अध्यक्ष बने और कार्यकाल 2000–01 तक रहा.
  7. जना कृष्णमूर्ति: 73 साल की उम्र में अध्यक्ष बने और कार्यकाल 2001–02 तक रहा.
  8. वेंकैया नायडू: 53 साल की उम्र में अध्यक्ष बने और कार्यकाल 2002–04 तक रहा.
  9. लालकृष्ण आडवाणी: 76 साल की उम्र में अध्यक्ष बने और कार्यकाल 2004–06 तक रहा.
  10. राजनाथ सिंह: 54 साल की उम्र में अध्यक्ष बने और कार्यकाल 2006–09 तक रहा.
  11. नितिन गडकरी | 52 साल की उम्र में अध्यक्ष बने और कार्यकाल 2009–13 तक रहा.
  12. राजनाथ सिंह: 62 साल की उम्र में अध्यक्ष बने और कार्यकाल 2013–14 तक रहा.
  13. अमित शाह: 49 साल की उम्र में अध्यक्ष बने और कार्यकाल 2014–20 तक रहा.
  14. जेपी नड्डा: 59 साल की उम्र में अध्यक्ष बने और कार्यकाल 2020–25 तक रहा.

ये भी पढ़ें: SIR पर मौलाना ने अखिलेश यादव को झाड़ा, बताया EC का असल मकसद

अब तक अमित शाह के नाम था रिकॉर्ड (Nitin Nabin Record)

बीजेपी के 45 साल के इतिहास में अबतक 14 अध्यक्ष बने हैं. इसमें से शाह सबसे युवा अध्यक्ष रहे हैं. उन्हें 49 साल की उम्र में नियुक्त किया गया था. वहीं कुशाभाऊ ठाकरे अब तक के सबसे बुजुर्ग अध्यक्ष रहे हैं. उन्हें 75 साल की उम्र में पार्टी की कमान सौंपी गई थी. अब अगर नितिन नबीन अध्यक्ष बनते हैं तो वह सबसे कम उम्र के अध्यक्ष होंगे.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

5 seconds ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

41 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

48 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

49 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

56 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

1 hour ago