Nitin Nabin Profile: उत्तर प्रदेश में नए भाजपा अध्यक्ष के बाद बीजेपी ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है. बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन (Nitin Nabin) को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व में उनके बढ़ते कद और संगठनात्मक क्षमताओं में विश्वास को दर्शाती है.
कौन हैं नितिन नबीन? (Who is Nitin Nabin)
बिहार में पथ निर्माण मंत्री के रूप में कार्य कर रहे नितिन नबीन को राष्ट्रीय स्तर पर यह नई जिम्मेदारी दी गई है. नितिन नबीन के पिता नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा भाजपा के मजबूत नेता थे. उनके निधन के बाद जब उपचुनाव हुआ, तब जनता ने उसी परिवार के बेटे पर भरोसा जताया. यही वह क्षण था जहां नितिन नबीन की राजनीतिक यात्रा शुरू हुई. उसके बाद जो हुआ, वह बिहार की राजनीति का एक चमकता हुआ अध्याय बन गया. बांकीपुर सीट से वह लगातार चार बार चुनाव जीते. उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें बिहार सरकार में मंत्री चुना गया.
45 वर्षीय नितिन नबीन कायस्थ जाति से आते हैं. उन्होंने 26 साल की उम्र में विधायक पद हासिल कर लिया था. जिसके बाद से उनकी मजबूती संगठन और जनता के बीच बढ़ती गई. नितिन नबीन ने 2006 में पहली बार विधानसभा चुनाव जीता. इसके बाद वे 2010, 2015 और 2020 में भी लगातार विधायक चुने गए. 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार लव सिन्हा को हराया था.
युवा मोर्चा से राष्ट्रीय जिम्मेदारियों तक
नितिन नबीन ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के अध्यक्ष और पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री जैसे अहम पदों पर जिम्मेदारी निभाई है. संगठन में उनकी कार्यशैली और समर्पण को लगातार सराहा गया है.
ये भी पढ़ें: UP BJP New President: उत्तर प्रदेश को मिला नया अध्यक्ष, पंकज चौधरी के सिर पर सजा ताज
छत्तीसगढ़ के प्रभारी भी
नितिन नबीन छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रभारी भी है. छत्तीसगढ़ में उन्होंने संगठन विस्तार, चुनावी तैयारी और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय में उनकी भूमिका को अहम माना गया था. 2023 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी के चुनाव प्रभारी का पद भी संभाला है. साथ ही उन्होंने बीजेपी को छत्तीसगढ़ की सत्ता दिलाने में अहम भूमिका निभाई है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

