देश

तय हो गई शिक्षा मंत्री की विदाई? CJP के संसद मार्च के बाद अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान के बीच हुई बैठक

Amit Shah Dharmendra Pradhan Meeting: संसद के मॉनसून सत्र के पहले ही दिन दिल्ली में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई. सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बीच करीब साढ़े तीन घंटे तक लंबी बैठक हुई. संसद भवन परिसर स्थित अमित शाह के कार्यालय में हुई इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है. हालांकि दोनों नेताओं के बीच किन मुद्दों पर बातचीत हुई, इसे लेकर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

यह बैठक ऐसे वक्त हुई, जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के हजारों समर्थक ‘चलो संसद’ मार्च के तहत संसद भवन की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे. प्रदर्शनकारी नीट पेपर लीक, परीक्षा प्रणाली में कथित गड़बड़ियों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे थे. इसके साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी जोर-शोर से उठाई गई.

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके के नेतृत्व में 20 जून से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना चल रहा है. संगठन का आरोप है कि देश की परीक्षा व्यवस्था में लगातार अनियमितताएं सामने आ रही हैं, लेकिन जिम्मेदार लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही. सीजेपी का यह भी कहना है कि नीट-यूजी पेपर लीक से प्रभावित छात्रों को अब तक न्याय नहीं मिल पाया है.

सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच शुरू हुई बातचीत

प्रदर्शन के बीच सरकार और सीजेपी के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत की पहल भी हुई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कर्तव्य भवन में सीजेपी के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की. संगठन की ओर से सौरव दास और आशुतोष रांका इस बातचीत में शामिल हुए और उन्होंने अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन नड्डा को सौंपा.

सीजेपी ने अपने ज्ञापन में अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक की रिहाई, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और नीट 2026 पेपर लीक के बाद कथित रूप से आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की सहायता देने की मांग की है.

संगठन ने दिल्ली पुलिस पर शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग करने का भी आरोप लगाया. सीजेपी ने कहा कि पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई रोकनी चाहिए, क्योंकि उनकी मांगें छात्रों और देश के युवाओं के भविष्य से जुड़ी हुई हैं.

नड्डा ने प्रदर्शन खत्म करने की अपील की

सीजेपी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बातचीत की जानकारी साझा की. उन्होंने कहा कि सोमवार सुबह पहली बार प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार से बातचीत का प्रस्ताव मिला था. इसके बाद सुबह करीब 11:50 बजे से प्रतिनिधियों के साथ चर्चा शुरू हुई.

ये भी पढ़ें- ‘CJP प्रोटेस्ट’ के बीच कैसी है संसद की सिक्योरिटी? 2001 के आतंकी हमले के बाद कितना बदला सुरक्षा घेरा, जानें पूरी डिटेल

नड्डा के मुताबिक, बातचीत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई. पहले प्रतिनिधिमंडल के साथ विस्तार से मौखिक चर्चा की गई और फिर शाम करीब चार बजे उन्हें लिखित ज्ञापन सौंपा गया. उन्होंने प्रदर्शनकारियों से धरना समाप्त करने और दिल्ली में सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

21 से 27 अक्टूबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा, 24 देशों की झलक और ग्लोबल डांस फेस्टिवल होंगे खास आकर्षण

International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…

7 hours ago

अफजाल अंसारी को हाईकोर्ट से राहत, शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण मामला फिर पहुंचेगा कमिश्नर के पास

UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…

8 hours ago

UP पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 3 महीने में वोटिंग कराए सरकार

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…

8 hours ago

नेफा का काला अध्याय: अक्टूबर 1962 की तबाही

1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…

9 hours ago