देश

देश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा रक्षा बंधन का त्योहार, गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं. यह पर्व भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक है.

Raksha Bandhan की अमित शाह ने दी शुभकामनाएं

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, “भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और रक्षा के संकल्प को समर्पित पावन पर्व ‘रक्षाबंधन’ (Raksha Bandhan) की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. यह पर्व सभी के जीवन में हर्षोल्लास का माध्यम बने, ईश्वर से यह कामना करता हूं.”

रक्षा बंधन, जो शनिवार को पूरे भारत में मनाया गया, का गहरा सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है. यह भाई-बहन के बीच प्रेम के बंधन का प्रतीक है और हर साल सावन महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है. इस पर्व को प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के प्रतीक के रूप में विशेष रूप से सम्मान दिया जाता है.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी एक्स पर अपनी शुभकामनाएं दी. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “रक्षा बंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और वचनबद्धता का प्रतीक है. इस पावन पर्व रक्षा बंधन की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं.”

यह भी पढ़ें- “…तो हम साबित कर देंगे कि पूरे देश में सीटें चोरी की गई हैं”, राहुल गांधी का नया आरोप- सबूत मिटा रहा चुनाव आयोग

सीएम योगी ने दी बधाई

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “स्नेह की पवित्र गांठ, विश्वास की मौन प्रतिज्ञा, भाई-बहन के अटूट प्रेम की जीवंत अभिव्यक्ति रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई! रक्षासूत्र की नन्ही डोर सिर्फ कलाई नहीं बांधती, आत्मा को जोड़ती है. यह हर युग में मर्यादा और आत्मीयता की अमर गाथा बुनती है.”

रक्षा बंधन में बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं, जो उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की प्रार्थना का प्रतीक है. भाई अपनी बहनों की रक्षा का वचन देते हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अगले 8 घंटे इन 11 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 75 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

Today Weather Update के मुताबिक, 23 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश, तेज…

2 minutes ago

सत्ता का सेमीफाइनल: UP MLC चुनाव के लिए सपा-भाजपा में आर-पार की जंग, जानें कहां फंसा पेंच?

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनावी मुकाबले में भाजपा और समाजवादी…

14 minutes ago

Panchang: एकादशी व्रत का पारण आज, ध्रुव योग और पंचक के साये में जानें आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल

आज 23 अक्टूबर 2026 को पापांकुशा एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा. पंचांग के अनुसार,…

1 hour ago

मेष राशि वाले कामकाज में जल्दबाजी से बचें, बढ़ सकते हैं खर्च; जानें करियर, प्रेम और सेहत का हाल

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: आज मेष राशि के जातकों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिल…

2 hours ago