देश

‘खुशियों के द्वार खोले यह पावन दिन…’, नवरोज पर ‘एकता और समृद्धि’ का संदेश देते हुए क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?

Navroz 2026 Amit Shah wishes India: पारसी नववर्ष यानी ‘नवरोज़’ के शुभ अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देश की जनता को बधाई दी है. शनिवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किए गए अपने संदेश में अमित शाह ने कामना की कि नवरोज़ का यह उत्सव भारतीय समाज में आपसी एकता और भाईचारे की भावना को और अधिक सुदृढ़ करे.

एक्स पर उन्होंने लिखा कि नवरोज़ के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ. कामना है कि यह दिन हमारी एकता को सुदृढ़ करे और सभी के लिए उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशियों के द्वार खोले. गृह मंत्री का यह संदेश ऐसे समय में आया है जब देश के विभिन्न हिस्सों में पारंपरिक नववर्ष और चैत्र नवरात्रि का भी उत्साह बना हुआ है.

विविधता में एकता और सांस्कृतिक विरासत का सम्मान

अमित शाह ने अपने शुभकामना संदेश में न केवल व्यक्तिगत खुशहाली बल्कि राष्ट्र की सामूहिक शक्ति पर भी जोर दिया है. नवरोज़, जो नवीनीकरण और नए आरंभ का प्रतीक है, भारत की साझा सांस्कृतिक विरासत का एक अभिन्न हिस्सा है.

वहीं गृह मंत्री ने इस बात को रेखांकित किया कि ऐसे त्योहार देश के ताने-बाने को जोड़ने और लोगों के बीच सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उनके इस ट्वीट को सरकार के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के उस विजन के साथ जोड़कर देखा जा रहा है, जहाँ हर समुदाय की परंपराओं का सम्मान किया जाता है.

यह भी पढ़ें: ईद पर दिल्ली के उत्तमनगर में क्या हैं हाल? कोर्ट की सख्ती के बीच पुलिस ने संभाली कमान, भारी फोर्स तैनात

उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की प्रार्थना

अपने ट्वीट में अमित शाह ने विशेष रूप से ‘उत्तम स्वास्थ्य’ और ‘समृद्धि’ का उल्लेख किया. वैश्विक अनिश्चितताओं और क्षेत्रीय तनावों के बीच, गृह मंत्री का यह आह्वान देशवासियों में आत्मविश्वास और सुरक्षा का भाव जगाने वाला है. उन्होंने आशा जताई कि यह नया साल सभी के जीवन में प्रगति के नए अवसर लेकर आएगा.

वहीं इसको लेकर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अमित शाह के ऐसे संदेश जनता के साथ उनके सीधे जुड़ाव को दर्शाते हैं, जिससे त्योहारों के मौके पर एक सकारात्मक और समावेशी माहौल बनता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

फिल्मी सितारों की दिवाली: कहीं रोशनी, कहीं रौनक, कहीं परिवार के साथ खुशियों का जश्न

Bollywood Celebrities Diwali: बॉलीवुड सितारों की दिवाली में परिवार, परंपरा, पूजा और ग्लैमर का खूबसूरत…

7 hours ago

ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस का नोटिस, 2013 के संसद मार्ग मामले में गवाह के तौर पर मांगा बयान; बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…

8 hours ago

चीन ने पाकिस्तान को दिया धोखा? 316 अरब डॉलर की तरबेला बांध परियोजना टूटी

Tarbela Dam Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित तरबेला 5वें विस्तार जलविद्युत परियोजना में निर्माण…

8 hours ago

ईरान ने ट्रंप को सुना दिया साफ-साफ, पहले शर्तें पूरी करो, फिर होगी टेबल पर बात

Iran US Negotiations: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ किसी…

8 hours ago

अमेरिकी चुनाव पर ट्रंप का बड़ा सवाल, वोटिंग मशीनों को लेकर क्या बोले?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल…

9 hours ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 एंटी-कैंसर दवाओं के दाम घटे, 96.45% तक सस्ती हुईं दवाएं

कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने…

9 hours ago