प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी विजन की बदौलत गुजरात का गिफ्ट सिटी अब भारतीय निवेशकों के लिए ग्लोबल निवेश का बड़ा द्वार बन गया है. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में विकसित इस शहर में एनएसई इंटरनेशनल एक्सचेंज ने एक नया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है. इससे भारतीय रिटेल निवेशक और एनआरआई अब दुनिया के करीब ३० अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आसानी से निवेश कर सकेंगे.
यह पहल पूरी तरह से पीएम मोदी के भारत को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्र बनाने के सपने को साकार कर रही है. एनएसई आईएक्स के एमडी और सीईओ वी बालासुब्रमण्यम ने बताया कि यह गिफ्ट सिटी और पूरे देश के लिए बड़ी उपलब्धि है. प्लेटफॉर्म के जरिए निवेशक विदेशी शेयर बाजारों तक सीधी पहुंच पा सकेंगे.
यहां फ्रैक्शनल इन्वेस्टिंग की खास सुविधा दी गई है. मतलब अब निवेशक गूगल या एप्पल जैसी महंगी कंपनियों के पूरे शेयर की बजाय छोटा हिस्सा भी खरीद सकते हैं. सिर्फ ५ या १० डॉलर से भी निवेश शुरू करना संभव है. इससे आम लोग भी ग्लोबल मार्केट में हिस्सा ले सकेंगे.
निवेशकों को एक आसान मोबाइल ऐप उपलब्ध कराया जाएगा. इसे ऐप स्टोर या प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. अकाउंट खोलने में सिर्फ ३० से ४० सेकंड लगेंगे. फिर गिफ्ट सिटी के एनएसई इंटरनेशनल एक्सचेंज के बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर करें. तुरंत स्क्रीन पर बायिंग पावर दिखाई देगी और निवेश शुरू हो जाएगा.
वी बालासुब्रमण्यम ने कहा कि यह प्रक्रिया पूरी तरह रेगुलेटेड और पारदर्शी है. निवेश भारतीय रिजर्व बैंक की लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम यानी एलआरएस के तहत होगा. एक व्यक्ति साल में 2.5 लाख डॉलर तक विदेश में निवेश कर सकता है. इससे पोर्टफोलियो में ग्लोबल डायवर्सिफिकेशन का अच्छा मौका मिलेगा.
पहले दुबई-सिंगापुर जाना पड़ता था
पहले भारतीय निवेशकों को ग्लोबल निवेश के लिए दुबई, सिंगापुर या मॉरीशस जैसे देशों का रास्ता अपनाना पड़ता था. अब यह सुविधा घरेलू स्तर पर गिफ्ट सिटी में उपलब्ध है. फिलहाल अमेरिकी शेयरों से शुरूआत हुई है. जल्द ही ब्रिटेन, जापान और यूरोपीय बाजार भी जुड़ जाएंगे.
भारत बनेगा मजबूत फाइनेंशियल हब
कर्तव्य सोनी ने बताया कि फ्रैक्शनलाइज्ड निवेश से छोटी राशि वाले लोग भी बड़े शेयरों में हिस्सा ले सकेंगे. यह पहल न सिर्फ निवेशकों को आसानी दे रही है, बल्कि भारत को अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्र बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मार्गदर्शन से गिफ्ट सिटी तेजी से आगे बढ़ रहा है. यह कदम भारतीय अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई देगा और आम निवेशकों को ग्लोबल अवसर प्रदान करेगा. अब हर भारतीय अपना पैसा दुनिया के बड़े बाजारों में लगा सकता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…
बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…