आज चैत्र नवरात्र का तीसरा दिन है और चारों तरफ भक्ति का माहौल है. मां दुर्गा की उपासना के इन नौ दिनों में बहुत से भक्त उपवास रखते हैं. व्रत रखना श्रद्धा का विषय तो है ही, लेकिन सेहत के लिहाज से देखें तो ये हमारे शरीर को ‘रीसेट’ करने का भी एक शानदार मौका होता है. हालांकि, पूरे दिन भूखा रहने या सिर्फ फलाहार करने से शरीर में कभी-कभी कमजोरी या सुस्ती महसूस होने लगती है. ऐसे में एक ऐसी चीज है जो आपकी रसोई में हमेशा मौजूद रहती है और व्रत के दौरान आपके लिए किसी ‘वरदान’ से कम नहीं है- वो है नींबू पानी.
भारत सरकार का आयुष मंत्रालय भी मानता है कि नींबू पानी एक बेहतरीन घरेलू नुस्खा है. सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में ताजा नींबू निचोड़कर पीना शरीर के लिए संजीवनी जैसा काम करता है. इसमें मौजूद भरपूर विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट और साइट्रिक एसिड आपकी इम्यूनिटी यानी रोगों से लड़ने की शक्ति को कई गुना बढ़ा देते हैं. व्रत के दौरान जब शरीर थोड़ा नाजुक होता है, तब नींबू पानी आपको सर्दी-जुकाम, थकान और किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचाए रखता है.
व्रत के दौरान अक्सर लोगों को शिकायत रहती है कि उन्हें गैस, एसिडिटी या कब्ज की समस्या हो रही है. इसकी बड़ी वजह है खाने-पीने के रूटीन में अचानक बदलाव. लेकिन अगर आप नियमित रूप से गुनगुना नींबू पानी पीते हैं, तो ये आपके पाचन तंत्र को एक्टिव रखता है. ये पेट की गंदगी को साफ करता है और एसिडिटी को कम करने में मदद करता है. इससे आप खुद को काफी हल्का और ऊर्जावान महसूस करेंगे.
व्रत का असली मकसद शरीर की शुद्धि करना होता है. नींबू पानी इस काम में आपका सबसे बड़ा साथी है. ये लिवर को डिटॉक्स करने यानी जहरीले तत्वों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है. जब शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं, तो लिवर बेहतर काम करता है और आपके चेहरे पर एक अलग ही रौनक नजर आने लगती है.
अक्सर देखा गया है कि व्रत में कुट्टू की पूरी या तली-भुनी चीजें खाने से वजन घटने के बजाय बढ़ जाता है. अगर आप अपने बढ़ते वजन को रोकना चाहते हैं, तो नींबू पानी को डाइट में जरूर शामिल करें. यह आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करता है जिससे फैट बर्न होने की प्रक्रिया तेज हो जाती है. साथ ही, यह बार-बार लगने वाली भूख को भी कंट्रोल करता है.
इसे बनाना बेहद आसान है, बस कुछ छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है:
व्रत में आप इसे दिन में 2 से 3 बार आराम से पी सकते हैं.
ये भी पढ़ें:Lifestyle: क्या भोजन के साथ फल खाना सही है? जानें क्या कहता है आयुर्वेद
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…
पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…
Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…
सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…
बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…