देश

जगदलपुर में आज 4 राज्यों के CM संग अमित शाह की बैठक, नक्सल मोर्चे पर बनेगा बड़ा प्लान

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का आज (19 मई) अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण दिन है. बस्तर संभाग का मुख्यालय जगदलपुर आज देश की एक बड़ी कूटनीतिक और सुरक्षा बैठक का गवाह बन रहा है. सुबह 11 बजे से यहां ‘मध्य क्षेत्रीय परिषद’ (Central Zonal Council) की 26वीं अंतरराज्यीय बैठक शुरू हो चुकी है, जिसकी अध्यक्षता खुद अमित शाह कर रहे हैं. इस हाई-प्रोफाइल बैठक को लेकर पूरे जगदलपुर को एक अभेद्य छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

4 राज्यों के मुख्यमंत्री एक मंच पर

यह बैठक सिर्फ छत्तीसगढ़ के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे मध्य भारत के लिए बेहद अहम है. इसमें चार राज्यों के मुखिया एक साथ मिलकर नीतियां तय कर रहे हैं:

  • छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
  • मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

क्या है ‘क्लोज-डोर’ मीटिंग का एजेंडा?

सुबह 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक चलने वाली इस मैराथन बैठक में राज्यों के बीच आपसी समन्वय (Coordination) बढ़ाने पर सबसे ज्यादा जोर दिया जा रहा है. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, चर्चा के मुख्य विषयों में अंतरराज्यीय सीमा विवाद, बुनियादी ढांचे का विकास, पानी और बिजली का बंटवारा, प्रशासनिक सहयोग और सबसे अहम नक्सल प्रभावित इलाकों (LWE Areas) में सुरक्षा व्यवस्था की वर्तमान स्थिति शामिल है. इस बैठक के जरिए नक्सलवाद की कमर तोड़ने के लिए एक साझा ‘ऑपरेशनल रणनीति’ तैयार की जा रही है.

आज (19 मई) का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

  • सुबह 11:00 से दोपहर 02:00 बजे तक: मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं मुख्य बैठक (जगदलपुर).
  • दोपहर 02:50 से 03:30 बजे तक: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की प्रेस कॉन्फ्रेंस (बैठक में लिए गए अहम फैसलों की जानकारी).
  • दोपहर 03:40 बजे: अमित शाह जगदलपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान द्वारा दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

ये भी पढ़ें: 43 साल बाद ओस्लो में गूंजेगा भारत का डंका! 5 नॉर्डिक देशों के के साथ पीएम मोदी का ‘महा-मंथन’ आज

प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकीं नजरें

बैठक खत्म होने के बाद दोपहर 2:50 बजे अमित शाह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे. मीडिया और आम जनता की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इस महा-बैठक से राज्यों के विकास और नक्सल उन्मूलन के लिए कौन सा बड़ा ऐलान निकलकर सामने आता है. चार मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय गृह मंत्री के एक साथ होने के कारण प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा में परिंदा भी पर न मार सके, ऐसे कड़े इंतजाम किए हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला? कीव समेत 12 क्षेत्रों में तबाही, 4 बच्चों समेत 19 की मौत

Russia Ukraine War: रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर…

9 minutes ago

भारत से भिड़ा पाक तो क्या साथ देंगे तुर्किये-सऊदी? समझें मक्का पैक्ट के 3 पेंच

Makka Pact Impact on India Pakistan War: क्या भारत-पाक तनाव में सऊदी अरब और तुर्किये…

11 minutes ago

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

40 minutes ago

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

50 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

50 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

57 minutes ago