देश

अमित शाह का 5 दिवसीय मिशन; जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा समीक्षा और छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान पर रहेगी नजर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार से देश की आंतरिक सुरक्षा के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर और छत्तीसगढ़ का दौरा शुरू करेंगे. अपनी पांच दिवसीय यात्रा में वे 5 फरवरी से 7 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर में रहेंगे. जम्मू यात्रा के समापन के दिन ही वे छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे, जहां वे 9 फरवरी तक अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

अमित शाह जम्मू-कश्मीर की यात्रा के दौरान सुरक्षा की समीक्षा करेंगे. वे स्थानीय राजनीतिक नेताओं से बातचीत करेंगे और केंद्र शासित प्रदेश में विकास परियोजनाओं का जायजा लेंगे व उनका शुभारंभ करेंगे. अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्री शाह शाम करीब 5 बजे पहुंचेंगे और एक उच्च-स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस बैठक में गृह मंत्रालय (एमएचए) के वरिष्ठ अधिकारी, खुफिया एजेंसियां, जम्मू-कश्मीर के नागरिक और पुलिस-प्रशासन व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे.

हीरानगर में इंटरनेशनल बॉर्डर का दौरा

अधिकारियों के अनुसार, जम्मू पहुंचने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री सीधे लोक भवन जाएंगे, जहां वे अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से मिलेंगे. शुक्रवार को वे सुबह कठुआ जिले के हीरानगर में इंटरनेशनल बॉर्डर का दौरा कर सकते हैं और बॉर्डर पर मौजूदा हालात के बारे में बीएसएफ अधिकारियों से फीडबैक लेंगे. बाद में वे सुरक्षा की हाई-लेवल समीक्षा करेंगे.

अधिकारियों ने बताया कि 7 फरवरी की सुबह गृह मंत्री अमित शाह जम्मू से श्रीनगर के लिए रवाना होंगे, जहां वह जम्मू-कश्मीर के लिए कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स लॉन्च करेंगे.

यह एक महीने से भी कम समय में जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा स्थिति को लेकर गृहमंत्री अमित शाह की दूसरी हाई-लेवल समीक्षा बैठक होगी. पिछली बार 8 जनवरी को नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर पर एक हाई-लेवल सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की थी.

बस्तर में आदिवासियों से संवाद करेंगे गृह मंत्री

जम्मू से 7 फरवरी को गृह मंत्री सीधे छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे, जहां वे नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा करेंगे. जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान अमित शाह बस्तर इलाके से जुड़े आदिवासियों के साथ संवाद भी करेंगे. इसके साथ ही वे नक्सल पुनर्वास स्कीम की समीक्षा करेंगे. गृह मंत्री अमित शाह 9 फरवरी को वापस दिल्ली लौटेंगे.

ये भी पढ़ें- फरवरी में बंगाल जाएंगे अमित शाह, चुनावी रणनीति पर मंथन; रैलियां नहीं तो क्या होगा?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

अमित शाह के यूपी दौरे से चुनावी तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, आरपी सिंह ने जताया भाजपा की वापसी का भरोसा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

7 minutes ago

कमाई में जोरदार उछाल! अदाणी पोर्ट्स का नेट प्रॉफिट बढ़ा, CEO अश्विनी गुप्ता ने गिनाए तरक्की के नए रास्ते

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की…

15 minutes ago

ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट के लिए अब मेडिकल टेस्ट जरूरी? सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई की बड़ी बातें

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसजेंडर अधिकारों, नए कानूनी संशोधनों, मेडिकल बोर्ड की अनिवार्यता और…

31 minutes ago

2027 की डिजिटल जनगणना में नहीं मिलेगा OBC जातियों का ड्रॉपडाउन विकल्प! जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने 2027 की जनगणना में ओबीसी जातियों के लिए प्री-लोडेड ड्रॉपडाउन…

38 minutes ago