गृह मंत्री अमित शाह.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस सप्ताह जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे. सूत्रों के अनुसार, उनका दौरा 29 और 30 मई को तय किया गया है. यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई थी.
यह अमित शाह का ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला जम्मू-कश्मीर दौरा होगा.
सूत्रों का कहना है कि इस दौरान शाह, पुंछ में सीमा पार से हुई गोलीबारी के पीड़ितों से भी मिल सकते हैं. पाकिस्तान की ओर से हुई इस गोलाबारी में कई आम नागरिक प्रभावित हुए हैं.
गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकी लॉन्च पैड्स और शिविरों को निशाना बनाकर जवाबी कार्रवाई की थी. यह ऑपरेशन पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए किया गया था.
अधिकारिक कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं. उम्मीद की जा रही है कि इस दौरान अमित शाह जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा हालात, सीमा प्रबंधन और आतंकवाद रोधी अभियानों की समीक्षा भी करेंगे.
ये भी पढ़ें- PM मोदी के ‘स्वदेशी मंत्र’ को अपनाएगा गांधीनगर, लोग बोले- ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाएंगे
-भारत एक्सप्रेस
UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…
‘Rise and Fall Season 2’ में राखी सावंत दुल्हन के लुक में पहुंचीं और तेज…
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…
अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…
Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…
Leopard Attack: यूपी के बहराइच में दो तेंदुओं की चहलकदमी से दहशत का माहौल है,…