Bharat Express DD Free Dish

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर आएंगे अमित शाह, 29-30 मई को करेंगे दौरा: सूत्र

ऑपरेशन सिंदूर के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 29-30 मई को जम्मू-कश्मीर का पहला दौरा करेंगे. इस दौरान वे सुरक्षा हालात की समीक्षा के साथ गोलीबारी पीड़ितों से भी मिल सकते हैं.

Amit Shah

गृह मंत्री अमित शाह.

Prashant Rai Edited by Prashant Rai

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस सप्ताह जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे. सूत्रों के अनुसार, उनका दौरा 29 और 30 मई को तय किया गया है. यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई थी.

यह अमित शाह का ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला जम्मू-कश्मीर दौरा होगा.

सूत्रों का कहना है कि इस दौरान शाह, पुंछ में सीमा पार से हुई गोलीबारी के पीड़ितों से भी मिल सकते हैं. पाकिस्तान की ओर से हुई इस गोलाबारी में कई आम नागरिक प्रभावित हुए हैं.

गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकी लॉन्च पैड्स और शिविरों को निशाना बनाकर जवाबी कार्रवाई की थी. यह ऑपरेशन पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए किया गया था.

अधिकारिक कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं. उम्मीद की जा रही है कि इस दौरान अमित शाह जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा हालात, सीमा प्रबंधन और आतंकवाद रोधी अभियानों की समीक्षा भी करेंगे.

ये भी पढ़ें- PM मोदी के ‘स्वदेशी मंत्र’ को अपनाएगा गांधीनगर, लोग बोले- ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाएंगे

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read