कोल्हापुर में शनिवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र सरकार द्वारा करवीर निवासिनी माता अंबाबाई मंदिर के पुनर्विकास और भव्य कॉरिडोर निर्माण कार्य की खुलकर सराहना की. शाह ने कहा कि यह मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां चल रहे विकास कार्य भक्तों के लिए गर्व और खुशी की बात है.
उन्होंने बताया कि इस पूरी परियोजना पर करीब 1500 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. इसके तहत न सिर्फ मंदिर परिसर को आधुनिक और सुव्यवस्थित बनाया जाएगा, बल्कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी कई नई व्यवस्थाएं तैयार की जाएंगी.
अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि देश में आज सांस्कृतिक पुनर्जागरण का दौर चल रहा है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकास भी, विरासत भी” के विजन का नतीजा है. उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र के कई प्रमुख तीर्थ स्थलों और ज्योतिर्लिंगों के विकास का काम तेज़ी से आगे बढ़ रहा है.
शाह ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देशभर में धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि आस्था के केंद्रों को नई पहचान मिल सके और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें.
गृह मंत्री ने अपने भाषण में कई बड़े धार्मिक प्रोजेक्ट्स का भी उल्लेख किया. उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के पुनर्निर्माण, सोमनाथ मंदिर के पुनर्विकास और मां कामाख्या कॉरिडोर जैसी परियोजनाओं का उदाहरण दिया.
उनका कहना था कि अब अंबाबाई कॉरिडोर भी इसी श्रृंखला का हिस्सा बन चुका है, जो भारत की सांस्कृतिक धरोहरों को फिर से मजबूत करने की दिशा में एक और कदम है.
अपने भाषण के राजनीतिक हिस्से में अमित शाह ने कहा कि बीते 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई ऐसे काम हुए हैं जिन्हें पहले असंभव माना जाता था. उन्होंने दावा किया कि आज भारत विकास, सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए दौर में प्रवेश कर चुका है.
शाह ने पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए कहा कि वहां की जनता ने भाजपा को समर्थन दिया है और सीमाओं पर घुसपैठ रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि हर घुसपैठिए की पहचान कर उसे देश से बाहर किया जाएगा.
इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस और उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा. शाह ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल घुसपैठियों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करते हैं, जो देश के हित में नहीं है.
ये भी पढ़ें: ओडिशा को 47,000 करोड़ की सौगात, पीएम मोदी बोले- पूर्वी भारत का विकास ही देश की तरक्की की कुंजी
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…