नई दिल्ली में बहुउद्देशीय PACS, डेयरी एवं मत्स्य सहकारी समितियों के लिए प्रशिक्षण मॉड्यूल के अनावरण के दौरान अमित शाह.
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बुधवार को 10,000 बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (M-PACS) के शुभारंभ की घोषणा की और कहा कि अगले पांच वर्षों के भीतर 2 लाख ऐसी नई समितियों की स्थापना करने का सरकार का लक्ष्य देश भर में ‘हर पंचायत में सहकारी समितियों की उपस्थिति’ के दृष्टिकोण के तहत तय समय से पहले हासिल किया जाएगा.
नए M-PACS, जिसमें ऋण समितियों के साथ-साथ डेयरी और मत्स्य पालन सहकारी समितियां शामिल हैं, खाद, गैस, उर्वरक और पानी के भंडारण और वितरण सहित 32 गतिविधियों में लगे रहेंगे, जिससे वे अधिक बहुमुखी और प्रभावी बनेंगे.
केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि एक बार 2 लाख PACS का लक्ष्य हासिल हो जाने पर, यह आवश्यक कृषि संसाधनों की आसान उपलब्धता सुनिश्चित करने और मजबूत फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के माध्यम से किसानों की उपज को वैश्विक बाजारों में निर्बाध एकीकरण की सुविधा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
ये भी पढ़ें: मार्च 2026 तक करीब 2.2 करोड़ स्वामित्व संपत्ति कार्ड बांटेगी केंद्र सरकार
इस दौरान पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर शाह ने किसानों को RuPay किसान क्रेडिट कार्ड और 10 नई सहकारी समितियों को माइक्रो-एटीएम वितरित किए. शाह ने कहा कि हर प्राथमिक डेयरी को जल्द ही एक माइक्रो-एटीएम से लैस किया जाएगा और ये उपकरण किसानों को कम लागत वाले ऋण तक पहुंचने में सक्षम बनाएंगे, जिससे वित्तीय समावेशन और समर्थन की सुविधा मिलेगी.
मंत्री ने कहा कि Nabard पहले चरण में 22,750 और दूसरे चरण में 47,250 PACS बनाएगा, जबकि एनडीडीबी 56,500 नई समितियां स्थापित करेगा और 46,500 मौजूदा समितियों को मजबूत करेगा. इसके अलावा एनएफडीबी 6,000 नई मत्स्य सहकारी समितियों का निर्माण करेगा, जबकि 5,500 मौजूदा समितियों को सशक्त बनाएगा. राज्य सहकारी विभाग भी 25,000 PACS बनाएंगे. PACS के चल रहे आधुनिकीकरण प्रयासों के बारे में शाह ने कहा कि इससे परिचालन दक्षता में सुधार होगा और महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार का सृजन होगा.
-भारत एक्सप्रेस
आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…
Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…
Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…
Aaj Ka Mausam: देशभर से मॉनसून की विदाई का दौर जारी है। दिल्ली में जहां…
Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…