देश

बॉर्डर पर अमित शाह का चक्रव्यूह! ‘हरामी नाला’ से राजस्थान तक कांपा पाकिस्तान

भारत की सरहदों की तरफ आंख उठाने वालों के लिए एक बेहद बुरी खबर है! देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस वक्त अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को पूरी तरह से सील करने के लिए ‘3 हफ्तों’ के एक बेहद आक्रामक और महत्वपूर्ण ‘मल्टी-स्टेट बॉर्डर सुरक्षा दौरे’ पर हैं. इस महा-दौरे का एकमात्र मकसद एक ऐसा ‘अभेद्य किला’ तैयार करना है, जिसे दुश्मन मुल्क सपने में भी न भेद सकें. राजस्थान के रेगिस्तान से लेकर गुजरात के दलदली ‘हरामी नाले’ तक, सुरक्षा का जो ब्लूप्रिंट तैयार हो रहा है, उसने सीमा पार भारी दहशत पैदा कर दी है.

हवा से लेकर जमीन तक हाईटेक पहरा

बॉर्डर की सुरक्षा अब सिर्फ कंटीले तारों के भरोसे नहीं रहेगी. 27 मई (आज) अमित शाह सुरक्षा एजेंसियों और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के आला कमांडरों के साथ ‘स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट’ की एक बेहद हाई-लेवल समीक्षा कर रहे हैं.

इस महत्वाकांक्षी और ‘गेमचेंजर’ प्रोजेक्ट के तहत पूरी सीमा को अत्याधुनिक हथियारों और तकनीक से लैस किया जा रहा है. इसमें आसमान पर नजर रखने वाले सर्विलांस ड्रोन, आधुनिक रडार, रात के अंधेरे को चीरने वाले थर्मल कैमरे और ‘एंटी-ड्रोन सर्विलांस सिस्टम’ शामिल हैं. यानी अब अगर दुश्मन की कोई भी चालबाजी हुई, तो यह स्मार्ट ग्रिड उसे सेकंडों में नेस्तनाबूद कर देगा.

सरहद के गांवों में जगेगी नई रोशनी

सीमा की असली ताकत वहां बसे ग्रामीण होते हैं. 26 मई को राजस्थान के सीमावर्ती गांवों में ‘वाइब्रेंट विलेजेस प्रोग्राम-2’ (Vibrant Villages Program-2) का जोरदार शुभारंभ करने के बाद, आज (27 मई) गृह मंत्री इसके अगले चरणों का मास्टरप्लान तैयार कर रहे हैं. गृह सचिव गोविंद मोहन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में एक ऐसा सॉलिड रोडमैप बन रहा है, जिससे बॉर्डर के गांवों में चमचमाती सड़कें, 24 घंटे बिजली और रोजगार के बेतहाशा अवसर पैदा होंगे.

ये भी पढ़ें: दिल्ली से हरी झंडी, गुरुवार को सिद्धारमैया का इस्तीफा? कर्नाटक में नई सरकार की उलटी गिनती शुरू!

गुजरात में ‘सुपर-एक्शन’

राजस्थान में दुश्मनों के मंसूबों पर पानी फेरने के बाद, अमित शाह का अगला टारगेट गुजरात का बेहद खतरनाक और संवेदनशील इलाका है. 29 मई को गृह मंत्री भुज के कच्छ के रण और विवादित ‘हरामी नाला’ (Harami Nala) क्षेत्र का दौरा करेंगे. यह वह दलदली इलाका है जहां से घुसपैठ की सबसे ज्यादा कोशिशें होती हैं. इस खौफनाक दौरे से ठीक पहले, आज (27 मई) दिल्ली में सभी सुरक्षा समन्वयकों (Security Coordinators) के साथ एक सीक्रेट और रणनीतिक मीटिंग हो रही है, ताकि घुसपैठ-विरोधी ऑपरेशन को इतना ‘फुल-प्रूफ’ बनाया जा सके कि सीमा पर परिंदा भी पर न मार सके.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

27 minutes ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

27 minutes ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

28 minutes ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

38 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

38 minutes ago