देश

राज्यसभा में विपक्ष ने की पीएम मोदी को बुलाने की मांग, अमित शाह बोले- ‘मैं जवाब दे रहा हूं, तो उन्हें क्यों बुलाना’

Amit Shah on Operation Sindoor: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को राज्यसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के दौरान पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की. इस दौरान उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन के माध्यम से आतंकवादियों और पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया गया. हालांकि, विपक्षी सांसदों ने हंगामा करते हुए पीएम मोदी को सदन में बुलाने की मांग की.

दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में जैसे ही अपना भाषण शुरू किया, विपक्षी सांसदों ने मांग करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवाब देना चाहिए. विपक्षी सांसदों ने उनके भाषण के दौरान जमकर नारेबाजी की.

पीएम को क्यों बुला रहे हो और तकलीफ होगी?

विपक्ष के हंगामे के बीच अमित शाह ने कहा, “प्रधानमंत्री साहब को सुनने का ज्यादा शौक है क्या? मैं जवाब दे रहा हूं. पीएम को क्यों बुला रहे हो और तकलीफ होगी? यह समझते नहीं हैं.”

पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए अमित शाह ने राज्यसभा में कहा, “जो इस घटना में मारे गए, उन परिवारों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद जब पाकिस्तान ने गोलीबारी की तो उसमें कुछ नागरिक हताहत हुए. उन नागरिकों के परिवार के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. मैं ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘ऑपरेशन महादेव’ के लिए भारत का सम्मान बढ़ाने वाले सुरक्षा बलों को साधुवाद देता हूं. मैं पीएम मोदी का आभार जताना चाहता हूं, क्योंकि उन्होंने देश के 140 करोड़ की जनता की इच्छा को पूरा किया.”

शाह के संबोधन के बीच विपक्ष का हंगामा जारी रहा

इस बीच, कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने सदन में कहा कि 16 घंटे इस मुद्दे पर चर्चा होने के बाद हमको लगा था कि प्रधानमंत्री इस सदन में आकर अपनी बातें रखेंगे और हमारी ओर से जो सवाल उठाए गए हैं, वे उनसे संबंधित थे. अगर सदन में नहीं आ रहे हैं तो यह सदन का अपमान है. सदन और सदस्यों का अपमान करना यह ठीक नहीं है. इसके साथ ही विपक्षी सांसदों ने सदन से वॉकआउट कर दिया.

ये भी पढ़ें: Pahalgam Terror Attack: ‘ऑपरेशन महादेव’ पर बात करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- तीनों आतंकियों के सिर में मारी गई थी गोली

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

संविधान से लेकर संगीत तक… कमलादेवी चट्टोपाध्याय NIF बुक प्राइज़ 2026 के लिए 5 बेहतरीन किताबें शॉर्टलिस्ट

न्यू इंडिया फाउंडेशन ने कमलादेवी चट्टोपाध्याय एनआईएफ बुक प्राइज़ 2026 के लिए पांच किताबों की…

6 minutes ago

छोटे शहरों के किशोर बदल सकते हैं भारत की Deep-Tech की तस्वीर, ₹1 लाख करोड़ की योजना से बढ़ेंगी नई संभावनाएं

भारत के छोटे शहरों के किशोर अब सिर्फ तकनीक सीखने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि…

17 minutes ago

नॉन-रीसाइक्लेबल प्लास्टिक से बन रही ग्रीन ब्रिक्स, Gen-Z के युवा उद्यमियों ने खोजा कचरे से कमाई का नया रास्ता

युवा उद्यमी नॉन-रीसाइक्लेबल प्लास्टिक को माइक्रो-फैक्ट्री मॉडल के जरिए मजबूत निर्माण सामग्री यानी ग्रीन ब्रिक्स…

25 minutes ago

‘कहां है रे गुंजन…’ MLC चुनाव जीतते ही नीरज कुमार ने अनंत सिंह के ही अंदाज में उड़ाया मजाक

Neeraj Kumar MLC Victory: बिहार ग्रेजुएट MLC चुनाव में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह…

26 minutes ago

सियाचिन की बर्फ से थार के रेगिस्तान तक: कैसे बदल रही हैं भारत की सीमावर्ती गांवों की तस्वीर, युवाओं को मिल रही नई पहचान

सियाचिन की बर्फीली पहाड़ियों से लेकर थार के रेगिस्तान तक, भारत के सीमावर्ती गांवों की…

27 minutes ago

चुनाव जीतते ही नीरज कुमार ने कसा तंज- ‘कहां हई रे गुंजन, ले जो मिठइया’, जानिए अनंत सिंह ने क्या दिया जवाब?

Bihar mlc election results: पटना स्नातक एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की जीत के बाद…

34 minutes ago