Parliament Monsoon Session 2025: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बुधवार को राज्यसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के दौरान ‘ऑपरेशन महादेव’ के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने वाले तीन आतंकवादियों को ‘ऑपरेशन महादेव’ में ढेर किया है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को राज्यसभा में अपने संबोधन के दौरान कहा, “सोमवार को हमारे सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन महादेव को अंजाम दिया, जिसमें पहलगाम हमले के लिए जिम्मेदार तीन आतंकवादियों को ढेर किया गया. पीएम मोदी ने सेना को छूट दी और सेना ने ‘लश्कर-ए-तैयबा’ को छिन्न-भिन्न कर दिया. जिन लोगों ने आतंकी हमला किया, वे भी मारे गए और उनके आका भी ढेर कर दिए गए.”
उन्होंने आगे कहा, “‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘ऑपरेशन महादेव’ जब एक साथ होते हैं, तो यह दुनिया के सभी आतंकवादी हमलों में सबसे सटीक और त्वरित जवाब बन जाता है, जो पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के सुरक्षाबलों ने दिया है. पहलगाम में आतंकियों ने जिन राइफलों का इस्तेमाल किया था, उन्हें बरामद किया गया. उनकी साइंटिफिक जांच की गई, और इसमें कोई शक नहीं है कि उन्हीं आतंकियों ने हमले को अंजाम दिया था. आतंकियों के पास से 44 कारतूस भी बरामद किए गए, जिनकी जांच की गई और उन्हीं का इस्तेमाल हमले में किया गया था. चेहरे की पहचान भी कैमरे से हुई है. आतंकियों के चेहरे का मिलान हो चुका है.”
अमित शाह ने राज्यसभा में बताया कि आतंकियों ने हमारे लोगों के सिर में गोली मारी. देश भर से लोगों के संदेश आए- ‘कृपया, शहीदों के परिजनों के लिए, इन आतंकियों के सिर में गोली मारी जाए’. संयोग देखिए, तीनों आतंकियों के एनकाउंटर के वक्त गोली सीधे सिर में ही लगी.
अमित शाह ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, “कांग्रेसी कह रहे हैं कि ‘ऑपरेशन ‘महादेव’ का नाम धार्मिक है. क्या वे भूल गए हैं कि ‘हर हर महादेव’ तो शिवाजी महाराज की सेना का युद्ध घोष था? ‘हर हर महादेव’ बोलकर ही छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुगलों के खिलाफ स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी थी.”
उन्होंने आगे कहा, “पीएम मोदी की दूरदर्शिता के लिए बहुत-बहुत साधुवाद देना चाहता हूं. उनका बोला एक-एक शब्द आज सच हुआ है. प्रधानमंत्री ने कहा था कि आतंकवादियों की बची-खुची जमीन भी मिट्टी में मिला देंगे, आज उनके ट्रेनिंग सेंटर और हेडक्वार्टर मिट्टी में मिलकर जमींदोज हो गए हैं.”
राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “इस सदन में खड़े होकर मैं वादा करता हूं कि जम्मू-कश्मीर आतंकवाद से मुक्त होगा. यह नरेंद्र मोदी सरकार का संकल्प है.”
ये भी पढ़ें: ससंद में अमित शाह की दहाड़: बताया कब PM Modi में कहा अब रोक लो?
-भारत एक्सप्रेस
WFI sexual harassment case: महिला पहलवानों की याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण शरण…
CPCB NOC Rules: सीपीसीबी ने सीएनजी और पीएनजी नेटवर्क विस्तार को गति देने के लिए…
Vaibhav Suryavanshi viral video: न्यूजीलैंड में वैभव सूर्यवंशी को बलिया की महिला फैन ने कहा,…
बुधवार को शेयर बाजार में जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30,200 करोड़ का आईपीओ ₹1,358 के भाव…
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर बसखारी रोड…
Mobile Charging Rules: पावर बैंक फटने की घटना के बाद रेलवे बोर्ड ने रात 11…