देश के गृह मंत्री Amit Shah ने देश की आजादी की खातिर हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है. अपने एक खास संदेश में गृह मंत्री ने आजाद जी के अद्वितीय साहस और अदम्य देशभक्ति को याद करते हुए उन्हें देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया.
अमित शाह ने लिखा- “महान स्वाधीनता सेनानी, अमर बलिदानी चंद्रशेखर आज़ाद जी की जयंती पर उनका स्मरण कर उन्हें नमन करता हूं. आज़ाद जी ने मातृभूमि की स्वाधीनता को ही जीवन का एकमात्र लक्ष्य बनाकर अपना सर्वस्व राष्ट्र को समर्पित कर दिया. काकोरी ट्रेन एक्शन के माध्यम से उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत को यह कठोर संदेश दिया कि देश के संसाधनों पर अधिकार केवल देशवासियों का है. उन्होंने क्रांतिकारियों की एक ऐसी पीढ़ी तैयार की, जिसने विदेशी हुकूमत की नींव हिला दी. उनकी पराक्रम गाथा पढ़कर आज भी रोम-रोम राष्ट्रभक्ति से भर उठता है.”
महान स्वाधीनता सेनानी, अमर बलिदानी चंद्रशेखर आज़ाद जी की जयंती पर उनका स्मरण कर उन्हें नमन करता हूँ।
आज़ाद जी ने मातृभूमि की स्वाधीनता को ही जीवन का एकमात्र लक्ष्य बनाकर अपना सर्वस्व राष्ट्र को समर्पित कर दिया। काकोरी ट्रेन एक्शन के माध्यम से उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत को यह कठोर… pic.twitter.com/HKJmvWU1cX
— Amit Shah (@AmitShah) July 23, 2026
बता दें कि 23 जुलाई 1906 को जन्मे चंद्रशेखर आजाद भारत के स्वतंत्रता संग्राम के वो निडर नायक थे जिन्होंने ‘हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन’ के जरिए भगत सिंह जैसे युवाओं को एकजुट किया. अंग्रेजों को हर मोर्चे पर चुनौती देने वाले आजाद का एक ही नारा था “आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे.” 27 फरवरी 1931 को इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में अंग्रेजों से घिरने पर उन्होंने खुद को अंतिम गोली मारकर शहादत चुन ली लेकिन जीते-जी कभी ब्रिटिश हुकूमत के हाथ नहीं आए.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिंपरी-चिंचवड पुलिस की आधुनिक पुलिसिंग, डिजिटल नागरिक सहभागिता और…
Rajasthan News: श्रीगंगानगर के अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर पैसेंजर ट्रेन के गुजरने के 45 मिनट…
चक्रवाती तूफान 'मुरासु' के प्रभाव से दक्षिण भारत समेत देश के 13 राज्यों में हल्की…
4 नवंबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के बाद रमा एकादशी…
आज 4 नवंबर 2026 को रमा एकादशी, एन्द्र योग और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के संयोग में…
Amit Shah Peepal Van Viksit Bharat Sankalp Park Nava Raipur: गृह मंत्री अमित शाह ने…