Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने किया नमन, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात

अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर देश के गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. अमित शाह ने कहा कि आजाद जी ने देश के संसाधनों पर भारतवासियों के अधिकार का संदेश दिया और युवाओं में क्रांति की ज्वाला जगाई.

Amit Shah, Chandrashekhar Azad

देश के गृह मंत्री Amit Shah ने देश की आजादी की खातिर हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है. अपने एक खास संदेश में गृह मंत्री ने आजाद जी के अद्वितीय साहस और अदम्य देशभक्ति को याद करते हुए उन्हें देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया.

अमित शाह ने किया ट्वीट

अमित शाह ने लिखा- “महान स्वाधीनता सेनानी, अमर बलिदानी चंद्रशेखर आज़ाद जी की जयंती पर उनका स्मरण कर उन्हें नमन करता हूं. आज़ाद जी ने मातृभूमि की स्वाधीनता को ही जीवन का एकमात्र लक्ष्य बनाकर अपना सर्वस्व राष्ट्र को समर्पित कर दिया. काकोरी ट्रेन एक्शन के माध्यम से उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत को यह कठोर संदेश दिया कि देश के संसाधनों पर अधिकार केवल देशवासियों का है. उन्होंने क्रांतिकारियों की एक ऐसी पीढ़ी तैयार की, जिसने विदेशी हुकूमत की नींव हिला दी. उनकी पराक्रम गाथा पढ़कर आज भी रोम-रोम राष्ट्रभक्ति से भर उठता है.”

वो नायक जो ताउम्र आजाद ही रहा

बता दें कि 23 जुलाई 1906 को जन्मे चंद्रशेखर आजाद भारत के स्वतंत्रता संग्राम के वो निडर नायक थे जिन्होंने ‘हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन’ के जरिए भगत सिंह जैसे युवाओं को एकजुट किया. अंग्रेजों को हर मोर्चे पर चुनौती देने वाले आजाद का एक ही नारा था “आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे.” 27 फरवरी 1931 को इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में अंग्रेजों से घिरने पर उन्होंने खुद को अंतिम गोली मारकर शहादत चुन ली लेकिन जीते-जी कभी ब्रिटिश हुकूमत के हाथ नहीं आए.

ये भी पढ़ें- विकसित भारत के लक्ष्य को गति देने पर जोर: प्रधानमंत्री मोदी ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में दिए सुशासन, युवा, कृषि और खेल विकास के मंत्र

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital