देश

‘ऐतिहासिक दिन…’ भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर अमित शाह, पीएम मोदी को दी बधाई

Amit Shah On India US Trade Deal: अमेरिका और भारत के बीच हुए ऐतिहासिक व्यापार समझौते ने भारतीय राजनीति और उद्योग जगत में उत्साह भर दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत के बाद टैरिफ को 25% से घटाकर 18% करने के फैसले का देश के शीर्ष नेताओं ने स्वागत किया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने इसे भारत-अमेरिका संबंधों के लिए एक ‘बड़ा और ऐतिहासिक दिन’ बताया है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही विदेश मंत्री एस. जयशंकर और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने इसे युवाओं और रोजगार के लिए गेम चेंजर करार दिया है और सोशल मीडियो पर इस संबंध में पोस्ट किया है.

रणनीतिक साझेदारी होगी मजबूत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि भारत-अमेरिका संबंधों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है. व्यापार समझौते को अंतिम रूप दे दिया गया है, जिसमें टैरिफ को घटाकर 18% किया गया है.” शाह ने पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप को बधाई देते हुए कहा कि यह समझौता दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करेगा और इसका सीधा फायदा दोनों देशों के आम नागरिकों को मिलेगा.

नौकरियां और इनोवेशन बढ़ेंगे

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस समझौते के आर्थिक पहलुओं पर जोर दिया. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा कि यह कदम नई नौकरियों के अवसर पैदा करेगा और आर्थिक विकास को तेज करेगा. जयशंकर ने कहा, “इस समझौते से ‘मेक इन इंडिया’ को मजबूती मिलेगी और भरोसेमंद तकनीकी साझेदारी बढ़ेगी. मजबूत आर्थिक रिश्ते ही हमारी रणनीतिक साझेदारी का सबसे ठोस आधार हैं.

युवाओं के लिए खुले द्वार

भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष न नितिन नवीन ने इसे युवाओं के भविष्य से जोड़ा. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत के युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खुल रहे हैं. इस फैसले से मेक इन इंडिया अभियान को नई ऊर्जा मिलेगी और दुनिया के दो सबसे मजबूत लोकतंत्रों के रिश्ते और गहरे होंगे.”

महाराष्ट्र को मिलेगा बड़ा फायदा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसे पीएम मोदी और ट्रंप की दोस्ती की सफलता का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि यह दोस्ती के नए युग की शुरुआत है. महाराष्ट्र, जो निर्यात में हमेशा आगे रहा है, उसे अब डेटा सेंटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक में निवेश मिलने के अवसर बढ़ेंगे.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

प्रेमी ने किसी और से कर ली सगाई, प्रेमिका ने जो किया उसने सबको झकझोर दिया

UP News: कौशांबी में 5 साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद अंत हो गया. दूसरी…

7 minutes ago

जल शिक्षा पर प्रधानमंत्री मोदी का जोर सराहनीय, युवा पीढ़ी में जागरूकता बढ़ाने में मिलेगी मदद- सीआर पाटिल

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने गुरुवार को शिक्षा में जल से जुड़े विषयों…

9 minutes ago

धनराज नाथवानी के दिल में पीएम मोदी, क्या बढ़ने वाली है सपा की समस्या?

Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…

19 minutes ago

पाकिस्तान की नापाक साजिश नाकाम, फिरोजपुर बॉर्डर पर ड्रोन से भेजी गई 100 करोड़ की हेरोइन जब्त

पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…

24 minutes ago

ग्वालियर के बस में पुलिस की छापेमारी, सवारियों के बीच मिले पटाखों के 3 बोरे

ग्वालियर से इंदौर जा रही एक यात्री बस से झांसी रोड थाना पुलिस ने देशी…

27 minutes ago

नाना पाटेकर को मिलेगा राजकीय सम्मान, क्या होता है स्टेट ऑनर और कैसे है यह राजकीय शोक से अलग?

नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार को महाराष्ट्र सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ करने का…

27 minutes ago