T20 World Cup 2026 के शुरू होने से पहले ही क्रिकेट के मैदान पर एक बड़ा सियासी और खेल ड्रामा शुरू हो चुका है. भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच हमेशा से ही हाई-वोल्टेज रहा है, लेकिन इस बार मामला कुछ ज्यादा ही उलझ गया है. पाकिस्तान सरकार ने यह कहकर सनसनी फैला दी है कि उनकी टीम 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में शिरकत नहीं करेगी. लेकिन असली ट्विस्ट पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की ‘खामोशी’ में छिपा है.
जब पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच के बायकॉट की बात कही, तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने तुरंत हरकत में आते हुए PCB से आधिकारिक जवाब मांगा. ICC चाहता है कि स्थिति साफ हो ताकि टूर्नामेंट की प्लानिंग पर असर न पड़े. लेकिन खबरें आ रही हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड फिलहाल किसी को जवाब देने के मूड में नहीं है. सूत्रों के मुताबिक, PCB इस मुद्दे पर कोई ईमेल या लिखित स्पष्टीकरण भेजने से बच रहा है.
अब सवाल यह उठता है कि आखिर पाकिस्तान चुप क्यों है? जानकारों का मानना है कि अगर PCB आधिकारिक तौर पर ‘ना’ नहीं कहता, तो तकनीकी रूप से यह मैच शेड्यूल में बना रहेगा. पाकिस्तान शायद इस विवाद को खींचकर आखिरी वक्त तक दबाव बनाना चाहता है, लेकिन उनकी यह ‘चुप्पी’ ICC के लिए सिरदर्द बन गई है.
ये भी पढ़ें- IND vs PAK: पाकिस्तान ने किया इनकार तो फिर श्रीलंका क्यों जाएगी टीम इंडिया? जानें ICC का प्रोटोकॉल
पाकिस्तान भले ही नखरे दिखाए, लेकिन BCCI और टीम इंडिया ने अपनी रणनीति साफ कर दी है. भारतीय टीम तय समय पर कोलंबो पहुंचेगी और मैदान पर उतरेगी. क्रिकेट के नियमों के मुताबिक, अगर एक टीम वॉकओवर चाहती है, तो उसे मैदान पर मौजूद रहना होता है.
अगर पाकिस्तान की टीम मैदान पर नहीं आती और भारतीय टीम वहां खड़ी रहती है, तो इसे ‘फोरफिट’ माना जाएगा. ऐसे में टीम इंडिया को बिना खेले ही जीत और कीमती 2 अंक मिल जाएंगे. वहीं, अगर भारत भी वहां नहीं जाता है, तो दोनों टीमों में एक-एक पॉइंट बांट दिया जाएगा, जो टीम इंडिया बिल्कुल नहीं चाहेगी.
फिलहाल पाकिस्तान क्रिकेट में ‘ड्रामा’ अपनी चरम सीमा पर है. एक तरफ सरकार का कड़ा रुख है, तो दूसरी तरफ PCB की रहस्यमयी चुप्पी. ICC इस गतिरोध को सुलझाने की कोशिश कर रही है, लेकिन पाकिस्तान की तरफ से सहयोग न मिलना खेल भावना पर भारी पड़ रहा है. अब देखना यह होगा कि 15 फरवरी को कोलंबो के मैदान पर पाकिस्तान की टीम बस से उतरती है या फिर भारत को मुफ्त की जीत तोहफे में देकर अपनी फजीहत कराती है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
FSSAI ने बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है, जहां सितंबर…
गुरुग्राम में 27 से 29 नवंबर 2026 तक मीडिया पेशेवरों और उनके परिवारों के लिए…
राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2026 पर अंडमान एवं निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने डॉलीगंज…
Lt Governor Dr Dinesh Sharma inaugurates redeveloped Joggers Park Sri Vijayapuram: अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ.…
Lt Governor Dr Dinesh Sharma Gyanodaya Science Exhibition Andaman Nicobar: अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश…
Bangladesh Unrest Benefits Indian Textile: बांग्लादेश में मजदूरों की हड़ताल और सियासी संकट के बीच…