देश आज पूरे गौरव और उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस राष्ट्रीय पर्व के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और स्वतंत्रता सेनानियों तथा संविधान निर्माताओं को नमन किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश के जरिए लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान की शक्ति और विकसित भारत के लक्ष्य को रेखांकित किया.
अमित शाह ने अपने पोस्ट में देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए लिखा, ‘समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. इस अवसर पर सभी स्वाधीनता सेनानियों व मजबूत लोकतंत्र की नींव रखने वाले संविधान निर्माताओं को नमन करता हूं.’
उन्होंने आगे कहा कि आइए, मोदी जी के नेतृत्व में संवैधानिक मूल्यों को और सशक्त बनाते हुए ‘विकसित भारत’ बनाने का संकल्प लें.
इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दिए गए राष्ट्र के नाम संबोधन को रीपोस्ट करते हुए उसकी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘आदरणीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी का गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन हमारे मजबूत गणतंत्र के इतिहास, वर्तमान की ऐतिहासिक प्रगति और भविष्य के रोडमैप की प्रेरणादायी प्रस्तुति है.’
अमित शाह ने आगे बताया कि ‘वंदे मातरम्’ के इतिहास से लेकर संविधान निर्माताओं के संकल्प पर प्रकाश डालने वाला यह संबोधन 140 करोड़ देशवासियों को एकता के सूत्र में बाँधकर आत्मनिर्भर व विकसित भारत बनाने के लिए प्रेरित करता है.”
गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है. इसी दिन वर्ष 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ और देश एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बना. यह दिन नागरिकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाने के साथ-साथ संविधान की सर्वोच्चता को भी रेखांकित करता है.
ये भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी का संदेश: लोकतंत्र, संविधान और विकसित भारत के संकल्प को बताया राष्ट्र की ताकत
-भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…
'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…