देश

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

देश की राजनीति में इन दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के फैसलों और उनकी कार्यशैली की चर्चा सबसे ऊपर है. हाल ही में भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें अपने संकल्प को पूरा करने वाला नेता बताया है. सांसद बंसल ने कहा कि अमित शाह ने जो ठाना है, उसे पूरी ईमानदारी से पूरा करके दिखाया है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण नक्सलवाद के खिलाफ उठाया गया कड़ा कदम है, जिसे उन्होंने अपने लक्ष्य के मुताबिक सफलतापूर्वक खत्म कर दिखाया है. अब देश को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने की बारी है.

देश को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य

सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके मजबूत इरादों की सराहना की. उन्होंने कहा कि अमित शाह ने जो डेडलाइन तय की थी, उसके तहत 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सल मुक्त बनाने का ऐतिहासिक लक्ष्य पूरी तरह हासिल कर लिया गया है. अब देश की युवा पीढ़ी को बचाने और समाज को दीमक की तरह खोखले कर रहे नशे के कारोबार को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया है. बंसल ने पूरा विश्वास जताया है कि वर्ष 2029 तक पंजाब समेत पूरे भारत को नशा मुक्त बनाने का गृह मंत्री का यह संकल्प भी निश्चित रूप से पूरा होगा. उनके दृढ़ निश्चय और सख्त प्रशासनिक फैसलों से यह साफ है कि देश सुरक्षित हाथों में है और आंतरिक सुरक्षा को लेकर किसी तरह की ढील नहीं बरती जा रही है.

और क्या बोले नरेश बंसल?

इस दौरान सांसद नरेश बंसल ने देश के कई अन्य ज्वलंत मुद्दों पर भी अपनी बेबाक राय रखी. राहुल गांधी के विदेश दौरों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बिना बताए विदेश यात्रा पर जाना और वहां किन लोगों से मिलना है, इसकी जानकारी न होना कई तरह के संदेह पैदा करता है, खासकर जब सुरक्षा पर भारी भरकम खर्च होता है. वहीं, उत्तर प्रदेश में चुनाव में गड़बड़ी के अखिलेश यादव के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने साफ किया कि बीजेपी पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी राजनीति में यकीन रखती है. पहले के दौर में बूथ कैप्चरिंग होती थी, लेकिन अब लोकतंत्र पूरी ईमानदारी से चलता है.

इसके अलावा, बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाए जाने और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को अनुमति न मिलने जैसे मामलों को उन्होंने प्रशासनिक और नियमों के दायरे से जुड़ा विषय बताया. बहरहाल, देश की सुरक्षा और नशा मुक्ति के मोर्चे पर गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प की चर्चा हर तरफ हो रही है.

यह भी पढ़ें:  ‘पड़ोसी न होता तो…’, बारामुल्ला में फारूक अब्दुल्ला के बिगड़े बोल, 370 पर फिर दिया भड़काऊ बयान

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

37 minutes ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

1 hour ago

‘पड़ोसी न होता तो…’, बारामुल्ला में फारूक अब्दुल्ला के बिगड़े बोल, 370 पर फिर दिया भड़काऊ बयान

बारामुल्ला में नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने अनुच्छेद 370 और जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर…

2 hours ago