देश

सिलीगुड़ी कॉरिडोर में अमित शाह की हुंकार: ‘चिकन नेक’ की सुरक्षा से लेकर नए कानूनों तक, जानें क्या-क्या कहा

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे. उन्होंने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के फ्रंटियर मुख्यालय में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया तथा कावाखाली मैदान में तीन नए आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने सीमा सुरक्षा, घुसपैठ रोकथाम, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा और नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन पर विस्तार से बात की. उनके संबोधन में राष्ट्रप्रेम, वंदे मातरम् और विकसित भारत के लक्ष्य पर भी विशेष जोर रहा.

2014 से सीमा सुरक्षा के लिए जमीन की मांग

कार्यक्रम की शुरुआत में गृहमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के 80वें समारोह का जिक्र किया. उन्होंने कहा, ‘इस बार का स्वतंत्रता दिवस समारोह विशेष था. आजादी के 80 वर्षों बाद लाल किले से पूर्ण ‘वंदे मातरम्’ का गान हुआ. बंकिम बाबू की इस अमर कृति से बच्चों और युवाओं तक राष्ट्रप्रेम का संदेश पहुंच रहा है.’ शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि स्वतंत्रता के बाद वंदे मातरम् को कभी पूर्ण रूप से नहीं अपनाया गया. उन्होंने ‘प्रिवेंशन ऑफ इन्सल्ट्स टू नेशनल ऑनर (अमेंडमेंट) एक्ट, 2026’ को ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि अब वंदे मातरम् के अपमान या बाधा डालने को अपराध माना जाएगा. इससे आने वाली पीढ़ियों तक बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का संदेश पहुंचेगा.

सीमा सुरक्षा पर बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि घुसपैठ रोककर पश्चिम बंगाल और देश को सुरक्षित बनाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है. फेंसिंग इसका सबसे मजबूत उपाय है. उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सराहना करते हुए बताया कि मात्र 45 दिनों में ही बीएसएफ और एसएसबी को 1,129 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई. शाह ने कहा, ‘मैं 2014 से सीमा सुरक्षा के लिए इस जमीन की मांग कर रहा था. पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कई बार गुहार लगाई, यहां तक कि उनके कार्यालय में जाकर भी कहा, लेकिन जमीन नहीं मिली. शुभेंदु जी की सरकार आने के बाद यह संभव हो सका.’ उन्होंने जोड़ा कि सिलीगुड़ी कॉरिडोर (चिकन नेक) के लिए 560 एकड़ जमीन भी अब मिल रही है.

‘वन बॉर्डर, वन फोर्स’

गृहमंत्री ने सिलीगुड़ी कॉरिडोर की रणनीतिक महत्ता पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा, ‘8 राज्यों और 3 देशों से जुड़ा सिलीगुड़ी कॉरिडोर राष्ट्र की सुरक्षा से सीधे जुड़ा है. मोदी सरकार त्रिकोणीय सुरक्षा ग्रिड से इसे अभेद्य बना रही है.’ उन्होंने बताया कि सीमाओं पर निगरानी बढ़ाई गई है, बलों की तैनाती बढ़ाई गई है और आर्मी के साथ ‘तीस्ता प्रहार’ जैसे अभ्यास भी किए गए हैं. शाह ने जोर दिया कि जब तक सीमाएं सुरक्षित नहीं होंगी, तब तक न तो पश्चिम बंगाल और न ही भारत सुरक्षित रह सकता है.

‘वन बॉर्डर, वन फोर्स’ नीति के तहत एसएसबी को नेपाल और भूटान से लगी बिना बाड़ वाली खुली सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है. शाह ने एसएसबी के जवानों की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘एसएसबी के जवानों की प्रतिबद्धता और मित्र देशों के साथ उनके सांस्कृतिक लगाव को पूरा देश सम्मान करता है. खुली सीमाओं की निगरानी बड़ी चुनौती है, लेकिन एसएसबी के जवान हर चुनौती पर खरे उतरे हैं.’ उन्होंने एसएसबी के विभिन्न आवासीय, प्रशासनिक और अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिनकी लागत करीब 189 करोड़ रुपये बताई गई. साथ ही सिलीगुड़ी में बॉर्डर सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेशन हेडक्वार्टर बनाने का एलान भी किया.

तीन नए आपराधिक कानूनों

भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) पर आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए शाह ने कहा कि ये कानून औपनिवेशिक काल के कानूनों को बदलकर न्याय व्यवस्था को तेज, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बना रहे हैं. उन्होंने पूर्व टीएमसी सरकार पर आरोप लगाया कि पूरे देश में ये कानून लागू हो चुके थे, लेकिन ममता बनर्जी ने इन्हें नोटिफाई नहीं किया.

शाह के अनुसार, ‘उन्हें पता था कि ये कानून उनके सिंडिकेट, कट-मनी और एक्स्टॉर्शन राज का अंत कर देंगे. अब भाजपा सरकार ने इन्हें लागू किया है, जिससे भय की जगह भरोसा आया है.’ उन्होंने बताया कि नए कानूनों से जीरो एफआईआर कहीं भी दर्ज हो सकेगी और न्याय प्रक्रिया तेज होगी. प्रदर्शनी ‘फाइव पिलर्स: ट्रांसफॉर्म्ड जस्टिस सिस्टम’ के नाम से 26 अगस्त तक चलेगी.

शाह ने घुसपैठियों के खिलाफ सख्त रुख दोहराते हुए कहा, ‘मैं दोहराता हूं कि राज्य में हर घुसपैठिए का पता लगाकर, डिलीट कर और डिपोर्ट करके बाहर निकालूंगा.’ उन्होंने सीएए के क्रियान्वयन का भी जिक्र किया और कहा कि पूर्व सरकार ने इसका विरोध किया था, लेकिन अब जनता ने उन्हें हटा दिया है.

शुभेंदु अधिकारी का किया धन्यवाद

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद रहे. शाह ने उन्हें सीमा सुरक्षा कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि पहले के मुख्यमंत्री कभी एसएसबी या बीएसएफ के कार्यक्रमों में नहीं आते थे. उन्होंने शुभेंदु अधिकारी को संबोधित करते हुए कहा, ‘साहिबा तो आती नहीं थीं, आप आ गए.’

गृहमंत्री ने दिल्ली-सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का भी उल्लेख किया, जिससे कुछ घंटों में यात्रा संभव होगी. उन्होंने जोर दिया कि सुरक्षित, सुरक्षित और जीवंत सीमाओं की अवधारणा को आगे बढ़ाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: पारंपरिक खेलों से लेकर टेक तक… भारत के नेतृत्व में तय होगी BRICS देशों के खेल और युवाओं की नई दिशा

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

39 minutes ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

1 hour ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

2 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

3 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

3 hours ago